Weekly Finance Horoscope 18 May to 24 May 2026: नया हफ्ता आरंभ होने जा रहा है। ऐसे में मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए ये सप्ताह काफी अहम रहेगा। इस हफ्ते कुछ राशियों को धन हानि भी झेलनी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आइए विस्तार से जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
मेष:
आर्थिक पक्ष को लेकर जो चिंताएं आपके मन में चल रही थीं उनका हल आपको इस हफ्ते मिल सकता है। किसी दोस्त की मदद से जॉब में परिवर्तन होने के भी आसार हैं और आपको अच्छा सैलरी पैकेज भी प्राप्त होगा।
वृषभ:
अपने आर्थिक पक्ष को सुधारने के लिए इस राशि के जातक मई के इस हफ्ते में विचार-विमर्श करते देखे जा सकते हैं। कुछ लोग निवेश कर सकते हैं जिससे भविष्य में इनको लाभ की प्राप्ति होगी।
मिथुन:
यह हफ्ता आर्थिक रूप से थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। इस राशि के जातकों के अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं और धन की हानि हो सकती है। सही बजट बनाकर आगे बढ़ेंगे तो वित्तीय नुकसान से बच सकते हैं।
कर्क:
कर्क वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार इस हफ्ते देखने को मिलेगा। कहीं निवेश किया था तो आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। घर के किसी सामान पर धन खर्च होने की संभावना है लेकिन इससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
सिंह:
पैसों को लेकर आपका लापरवाही भरा रवैया आपको वित्तीय संकट में डाल सकता है। इस हफ्ते कीमती सामान की भी सुरक्षा करें चोरी होने के आसार हैं। धन हानि से बचना चाहते हैं तो सतर्क रहकर आपको चलना चाहिए।
कन्या:
आपकी वित्तीय योजनाएं सफल हो सकती हैं। भविष्य के लिए आप सही वित्तीय योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे। इस राशि के कुछ लोग शेयर बाजार से भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
तुला:
तुला वालों को इस हफ्ते वित्तीय सलाहकार की आवश्यकता पड़ सकती है इसका कारण यह है कि धन की हानि किसी वजह से हो सकती है। धन से जुड़ा जोखिम उठाने से पहले आपको कई बार सोचना चाहिए।
वृश्चिक:
वित्तीय विकल्प चुनते समय अपनी अंतरात्मा पर भरोसा रखें और अपने संसाधनों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए किसी वित्तीय विशेषज्ञ से परामर्श करने पर विचार करें। आपकी रणनीतिक सोच वित्तीय विकास और स्थिरता का कारण बन सकती है।
धनु:
आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छे परिवर्तन इस हफ्ते आ सकते हैं। आपको समझ आएगा कि कैसे धन का निवेश करना है और कैसे आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाकर रखना है।
मकर:
मकर राशि के कुछ जातकों को रोजगार मिलने से वित्तीय स्थिति सुधरेगी। जिन लोगों ने बीते समय में निवेश किया था उनको इस हफ्ते लाभ मिलने की उम्मीद है।
कुंभ:
अप्रत्याशित खर्च मई के इस महीने में बढ़ सकते हैं जिसके चलते आर्थिक रूप से आप कमजोर हो सकते हैं। धन की बचत करने के लिए आपको सही रणनीति बनाकर आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी।
मीन:
आप वित्त का प्रबंधन करने में बहुत अच्छे हैं और आपका यही गुण आपको मई के इस हफ्ते में लाभ दिलाएगा। इस हफ्ते किसी रिश्तेदार की वित्तीय सहायता भी आप कर सकते हैं।
(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)
ये भी पढें-