Karj Mukti Ke Upay: आज के समय में कई लोग कड़ी मेहनत करने के बावजूद आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कमाया हुआ पैसा घर में टिक नहीं पाता और धीरे-धीरे कर्ज की समस्या बढ़ने लगती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका मुख्य कारण घर में ऊर्जा का असंतुलन और गलत दिशा में रखी वस्तुएं हो सकती हैं। अगर कुछ सरल वास्तु उपायों को अपनाया जाए तो आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ कर्ज से भी राहत मिल सकती है।
मुख्य द्वार की साफ-सफाई रखें
वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना गया है। यहीं से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। अगर यहां गंदगी या अव्यवस्था रहती है तो धन का प्रवाह प्रभावित हो सकता है। इसलिए मुख्य द्वार को हमेशा साफ रखें, नियमित रूप से गंगाजल का छिड़काव करें और दरवाजे पर स्वास्तिक या ओम का चिन्ह बनाना शुभ माना जाता है। साथ ही तोरण लगाने से भी सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
उत्तर दिशा में रखें विशेष ध्यान
उत्तर दिशा को धन और समृद्धि की दिशा माना जाता है। इस दिशा को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना जरूरी है। यहां तिजोरी या धन रखने का स्थान रखना शुभ माना जाता है। तिजोरी में लाल कपड़ा रखने और कुबेर यंत्र स्थापित करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और कर्ज से राहत मिलने की संभावना बढ़ती है।
रसोईघर की सही दिशा और व्यवस्था
रसोईघर को घर का आर्थिक ऊर्जा केंद्र माना जाता है। इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। रसोई में गंदगी या अव्यवस्था होने से धन का प्रवाह बाधित हो सकता है। इसलिए रसोई को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी माना जाता है।
नमक से जुड़े सरल उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए समुद्री नमक का विशेष महत्व है। हर कमरे में एक छोटी कटोरी में नमक रखने से नकारात्मकता कम होती है। इसके अलावा सप्ताह में एक बार नमक मिले पानी से पोंछा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: पर्स में पैसों के अलावा रखें ये शुभ चीजें, धन लाभ और बरकत के खुलेंगे रास्ते