1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Weekly Horoscope: नए हफ्ते में चमकेगी इन राशियों की किस्मत, कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य, करियर और बिजनेस? पढ़ें वीकली होरोस्कोप

Weekly Horoscope: नए हफ्ते में चमकेगी इन राशियों की किस्मत, कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य, करियर और बिजनेस? पढ़ें वीकली होरोस्कोप

Weekly Horoscope 8th Jun to 14th Jun 2026: देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट अनिल ठक्कर से जानिए यह सप्ताह किन लोगों के लिए शानदार रहेगा और किन राशियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।

साप्ताहिक राशिफल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 8th Jun to 14th Jun 2026: जून का नया सप्ताह शुरू होने वाला है। ऐसे में यह सप्ताह किन लोगों के लिए शानदार रहेगा और किन राशियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी? इन सभी सवालों के जवाब जानिए देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट अनिल ठक्कर से। तो चलिए जानते हैं 8 जून से 14 जून 2026 तक मेष से लेकर मीन राशि वालों का हाल। बाकी बता दें कि यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Mesh Saptahik Rashifal- मेष साप्ताहिक राशिफल

बारहवें भाव में शनि के स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपको नेत्र से जुड़ी कुछ समस्या परेशान कर सकती है। इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि, धूल भरी या अधिक प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें और जितना संभव हो सुबह हरी घास पर नंगे पैर, करीब 30 मिनट तक चलें। इससे आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे। राहु के ग्यारहवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपको अच्छा मुनाफ़ा होने के योग बन रहे हैं, जिसके कारण आप अपने मुनाफ़े के एक बड़े हिस्से को संचय करने में सफल रहेंगे। आप इस अतिरिक्त धन को किसी रियल एस्टेट के प्रोजेक्ट या ज़मीन-प्रॉपर्टी में निवेश कर, अपने भविष्य को सुरक्षित भी कर सकते हैं। 

इस सप्ताह आपको अपने निजी जीवन में, पूर्व के किसी राज के उजागर होने से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि, किसी भेद के खुलने का इंतज़ार करने की बजाय आपको, खुद ही उसे दूसरों के समक्ष साझा करते हुए, अपनी गलती को मानने की ज़रूरत होगी।इस सप्ताह आपके लिए अपने साझीदार से संवाद क़ायम करना, बहुत कठिन सिद्ध होने वाला है। ऐसे में यदि व्यापार में विस्तार करना चाहते है तो, आपको अपने अहम को अलग करते हुए, अपने पार्टनर के साथ हर मतभेद को दूर करने की ज़रूरत होगी। इस सप्ताह घर-परिवार में अचानक से मेहमानों का आगमन, छात्रों के लिए अपनी शिक्षा में समस्या उत्पन्न करने का मुख्य कारण बन सकता है। इस दौरान वो खुद को शिक्षा के प्रति केंद्रित न रखते हुए, अपना ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ बिताते नज़र आएँगे। जिसके कारण वो अपना होम वर्क तक करना भूल सकते हैं। इसलिए मेहमानों के साथ समय बिताते हुए, अपनी शिक्षा को भी अपना कुछ समय ज़रूर दें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Vrishabha Saptahik Rashifal- वृष साप्ताहिक राशिफल

केतु के चौथे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह सब कुछ होते हुए भी आप खुद को, भावनात्मक तौर पर कमज़ोर महसूस करेंगे। क्योंकि संभव है कि बाहर से बेशक आप सामान्य दिखाई दें, परंतु अंदर से आप अपने जीवन में चाहते क्या है, ये सोच-सोचकर अनिश्चित और बेचैन रहेंगे। आपको ये बात समझनी होगी कि, अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो, वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी और आप उसी ही मदद से अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सकेंगे। जिससे आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ मिल सकेगा। 

इस अवधि में आप अपने घरेलू कार्यों के साथ-साथ, कई सामाजिक कार्य में भी अधिक बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जाने का प्लान करेंगे। इससे आपको आत्म विश्लेषण करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। कई बार हमारे जीवन में गलत समय पर किसी ऐसे व्यक्ति का प्रवेश हो जाता है, जिससे काम में हमारी एकाग्रता भंग हो सकती है। उस दौरान हम न चाहते हुए भी कोई भी कार्य समय पर पूरे करने में असमर्थ होते है, जिसका सीधा प्रभाव करियर को बाधित करता है। इस हफ्ते आपको इस बात का शुरू से ही ध्यान रखना होगा। इस सप्ताह कई छात्रों के मन में विदेश जाकर, आगे की पढ़ाई करने की इच्छा जागृत हो सकती है। हालांकि अपनी इस इच्छा के बारे में अपने घरवालों से बातचीत करने से पहले आपको, इस बारे में सबसे पहले खुद को हर रूप से सुनिश्चित करने की आवश्यकता होगी। इसके लिए इस ओर प्रयास करते हुए, इस बारे में हर प्रकार से जानकारी जुटाए।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Mithun Saptahik Rashifal - मिथुन साप्ताहिक राशिफल

बृहस्पति के दूसरे भाव में स्थित होने के कारण, स्वास्थ्य राशिफल में ये सप्ताह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से, आपके लिए सामान्य से अच्छा रहेगा। क्योंकि इस सप्ताह आपके राशि के स्वामी की दृष्टि, आपको कोई भी बड़ा रोग नहीं होने देगी। हालांकि बीच-बीच में कुछ छोटी-मोटी शारीरिक समस्याएं तो आएंगी, परंतु फिर भी पिछले समय के मुकाबले इस दौरान आपकी सेहत में काफी सुधार होंगे और आपको अपनी सेहत में सकारात्मक बदलाव महसूस होगा। नौवें भाव में राहु की स्थिति के कारण, इस सप्ताह संभव है कि किसी पूर्व के निवेश से, आपको अच्छा धन लाभ हो। इस कारण आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा करते हुए, उन्हें कोई पार्टी तक देने का प्लान कर सकते है। जिसपर आपको उम्मीद से ज्यादा ख़र्चा भुगतना पड़ेगा। ऐसे में कुछ भी ख़र्चा करते समय, एक बार पुनः विचार कर लें। 

इस सप्ताह दूसरों से बात-बात पर विवाद करने, मतभेद करने या दूसरों के कामों में से कमियाँ निकालने की अपनी आदत को, आपको सुधारने की ज़रूरत होगी। क्योंकि तभी आप पारिवारिक शांति को बनाए रखने में सफल होंगे। इस राशि के जो जातक साझेदारी में व्यवसाय करते हैं, उन्हें इस दौरान हर प्रकार के पूर्व के नुकसान से उभरने में मदद मिलेगी। क्योंकि ये समय आपके करियर के लिए काफी बेहतर सिद्ध होगा, जिससे आप अपने व्यापार में विस्तार के लिए कई बड़ी हस्तियों से मिलकर, उचित योजना बनाते दिखाई देंगे। इस सप्ताह आपकी राशि के ज्यादातर विधार्थियों को, कम मेहनत के बाद भी अच्छे अंकों की सौग़ात मिल सकेगी। जिससे उनका दिन तो बनेगा ही, साथ ही घर-परिवार और समाज में भी उनकी प्रशंसा व वाह-वाही होगी। इससे छात्रों का मनोबल तो बढ़ने के साथ ही, वो पहले से और बेहतर करने में भी सफल होंगे।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Kark Saptahik Rashifal- कर्क साप्ताहिक राशिफल

दोस्तों और परिवार के सदस्यों को आपकी ज़िंदगी भले ही बेहतरीन नज़र आए, लेकिन इस सप्ताह हाल में हुई किसी घटना के चलते आप अंदर-ही-अंदर खिन्न और उदास होंगे। इस हफ़्ते राहु के आठवें भाव में होने की वजह से,इस सप्ताह आपके ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी, आपके मन की शांति को भंग करेगी। जिसके कारण आपको मानसिक तनाव मुमकिन है। ऐसे में खुद को शांत रखते हुए, इस परेशानी से निकलने की योजना पर काम करें, अन्यथा इन ख़र्चो के साथ आपको अपनी सेहत पर भी कुछ धन ख़र्च करना पड़ सकता है।

बृहस्पति के पहले भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आप आध्यात्म का सहारा लेकर, अपने पारिवारिक जीवन की कई परेशानियों को दूर करते दिखाई देंगे। परंतु बावजूद इन सभी प्रयासों के आपको पारिवारिक वातावरण नकारात्मक होने से, ख़ासा मानसिक चिंताएं मिलती रहेंगी। कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्रा के लिहाज़ से भी, ये सप्ताह आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आने वाला साबित होगा। क्योंकि इन यात्राओं से आपको नए अवसर प्रदान होंगे। इसके अलावा वो जातक जो आयात और निर्यात के क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं, उनके लिए भी किसी यात्रा से धन प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। आपकी राशि के लोगों के लिये इस सप्ताह का समय काल, शिक्षा से जुड़े मामलों के लिए सामान्य से कम अच्छा होगा। क्योंकि इस दौरान आपको पाठ्यक्रम का अभ्यास करते हुए, कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपको पढ़ाई में ध्यान लगाने में भी कठिनाई आ सकती हैं।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Singha Saptahik Rashifal- सिंह साप्ताहिक राशिफल

बृहस्पति के बारहवें भाव में होने के कारण, आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए, ये सप्ताह अनुकूल दिखाई दे रहा है। क्योंकि इस समय आपको कोई बड़ी बीमारी नहीं होने की संभावना अधिक है, इसलिए बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लें और नियमित रूप से विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इस हफ्ते की शुरुआत में ही, आपके जीवन में आ रही हर प्रकार की आर्थिक परेशानी दूर होगी और उसमें आए सुधार के चलते, सप्ताह के मध्य में आपके लिए कई ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। जिससे आप अपनी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करते नज़र आएँगे। इस सप्ताह आप अपने पुराने दोस्तों या करीबियों को, अपनी महफ़िल में दावत दे सकते हैं। क्योंकि आपके पास इस दौरान अतिरिक्त ऊर्जा होगी, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। हालांकि ऐसा कुछ भी करने से पहले अपने घर के लोगों के साथ विचार-विमर्श अवश्य करें। 

इस सप्ताह आपके शत्रु और विरोधी, लाख कोशिशों के बाद भी आपको हानि नहीं पहुंचा सकेंगे। जिससे आपका कार्यस्थल पर रुतबा और अधिक बढ़ेगा और आप अपनी मेहनत और कार्य क्षमता के बल पर, हर विपरीत परिस्थिति को भी अपने पक्ष में करने में सफल होते हुए, निरंतर सफलता की रफ़्तार पकड़ते दिखाई देंगे। छात्रों को इस सप्ताह ऐसी हर गतिविधियों में खुद को संलिप्त करने से परहेज करना होगा, जिससे उनकी छवि के साथ-साथ उनके शैक्षिक जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। क्योंकि ये गतिविधि आपको अपने लक्ष्यों से भटका सकती हैं।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Kanya Saptahik Rashifal- कन्या साप्ताहिक राशिफल

बृहस्पति के एकादश भाव में स्थित होने के कारण, ये सप्ताह आपकी सेहत के लिहाज़ से, सामान्य ही रहने वाला है। जिससे आपके स्वभाव में भी सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे, और आप अपने करीबी, दोस्तों और घर के लोगों के साथ अच्छा समय बीतने के लिए, उनके साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। शनि के सातवें भाव में होने की वजह से, इस यात्रा से आपके हवा-पानी में तो अच्छा बदलाव आएगा ही, साथ ही आप खुद को तरोताज़ा भी रखने में सफल होंगे। पूर्व समय में आपके द्वारा किये गए हर प्रकार के प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन, इस सप्ताह पूरे होने की संभावना है। जिससे आपको लाभ पहुँचेगा, साथ ही आप इससे अपने भविष्य को सुरक्षित करने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे। इस सप्ताह आप में, मुख्य रूप से धैर्य की काफी कमी देखी जाएगी। इसलिए संयम बरतें, खासतौर पर परिवार से जुड़े मुद्दों को लेकर आपको विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत होगी। क्योंकि आपकी तल्ख़ी आस-पास के लोगों, घर के लोगों या आपके मित्रों को दुःखी कर सकती है। 

इस सप्ताह आपका बेहतर कामकाज और कार्य क्षमता देख, आपके अधीन कार्य कर रहे कर्मी आपसे बहुत प्रभावित होंगे। जिसे आपको उनकी तारीफ़ भी मिल सकेगी और आप उनके साथ मिलकर, अपने व्यापार को बढ़ाने के बारे में सोचते दिखाई देंगे। इससे आपको मार्किट में अपना नाम और प्रसिद्धि कमाने के, कई मौके भी मिल सकेंगे। 'कभी हम हारते है तो कभी हम जीतते हैं' और इस बात से आप भी भली-भांति परिचित है। परंतु जब भी शिक्षा में आपको असफलता का मुँह देखना पड़ता है तो, आप इस बात को पूरी तरह भूलते हुए, खुद को आहत कर लेते है। और ऐसा ही कुछ इस सप्ताह भी आपके साथ होने की आशंका अधिक रहेगी।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Tula Saptahik Rashifal- तुला साप्ताहिक राशिफल

छठे भाव में शनि के स्थित होने के कारण, ख़ुशी से भरा ये सप्ताह, आपकी सेहत में सुधार लेकर आएगा। ऐसे में इस दौरान किसी संत पुरुष का आशीर्वाद, आपको मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। इसलिए किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें सुनें, क्योंकि इससे आपको संतोष मिलेगा, साथ ही ये बातें आपका ढांढस बंधाएंगी। इस सप्ताह आप किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति को आकर्षित करने के लिए, न चाहते हुए भी उसपर अपना बहुत सा धन खर्च कर सकते हैं। जिससे आपको बाद में परेशानी होगी। इसलिए दूसरों पर धन खर्च करते समय थोड़ा समझदारी से काम लेना ही, आपके लिए इस समय सबसे अधिक बेहतर रहने वाला है। 

आपको इस बात को समझने की आवश्यकता होगी कि, काम टालने से कभी किसी का भला नहीं होता। फिर चाहे वो परिवार के कुछ कम ज़रूरी कार्य हो क्यों न हो। क्योंकि इस सप्ताह पूर्व के बहुत-से पारिवारिक काम इकट्ठा हो जाएंगे, जिसे पूरा करना बाद में आपको बेहद परेशान कर सकता है। चंद्र राशि के संदर्भ में बृहस्पति के दसवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह कई लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। क्योंकि संभावना है कि आप अपनी शिक्षा और अनुभवों का बेहतर प्रदर्शन देते हुए, कई अच्छे मौकों का लाभ उठा सकें। इसलिए खुद को कम समझने की भूल इस दौरान न करें। यदि आप घर से दूर किसी अच्छे व बड़े कॉलेज में दाख़िला लेने का सोच रहे थे, तो इस समय संभावना थोड़ी ज्यादा अनुकूल दिखाई दे रही हैं। ऐसे में इसके लिए, कई छात्रों को अपने शिक्षकों का समर्थन लेने की जरूरत होगी। हालांकि इस दौरान किसी भी कारणवश शॉर्ट-कट लेने से बचें, अन्यथा जिंदगी भर पछताना पड़ सकता है।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Vrishchika Saptahik Rashifal- वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस बात को आप भी भली-भाँति जानते हैं कि जितना आप छुपाते हैं उतने ही आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं। इसलिए आपको सबसे अधिक ऐसे हालात से बचने की सलाह दी जाती है, अन्यथा इससे आपको चोट भी पहुँच सकती है। इस हफ़्ते राहु के चौथे भाव में होने की वजह से, इस सप्ताह संभव है कि आर्थिक मुद्दों को लेकर आपने जो पूर्व में योजना बनाई थी, वो पूरी तरह बेकार हो जाए। जिससे आपको उधारी पर धन लेना पड़ेगा, साथ ही इससे आप मानसिक तनाव में भी आ सकते हैं। 

इस सप्ताह परिवार के सदस्यों का, आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। जिसके कारण आप उनके जीवन के कई महत्वपूर्ण निर्णयों में, उनसे सलाह-मशवरा लेते दिखाई देंगे। साथ ही आप में से कुछ जातक, गहने या घरेलू सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं। बृहस्पति के नवम भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह कई लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। क्योंकि संभावना है कि आप अपनी शिक्षा और अनुभवों का बेहतर प्रदर्शन देते हुए, कई अच्छे मौकों का लाभ उठा सकें। इसलिए खुद को कम समझने की भूल इस दौरान न करें। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करने का सोच रहे थे, उन्हें इस हफ्ते धैर्य रखकर चलने और अपनी मेहनत जारी रखने की ज़रूरत है। क्योंकि योग बन रहे हैं कि ऐसा करके ही आप, सप्ताह के अंत में सफलता हासिल कर सकेंगे।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Dhanu Saptahik Rashifal- धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके द्वारा किया गया अपने इलाज़ में परिवर्तन, आपकी सेहत में काफी सकारात्मकता लेकर आएगा। इसके लिए अपने दिनचर्या में भी सही सुधार करें और ज़रूरत पड़ने पर, किसी अच्छे डॉक्टर से खानपान का अपना डायट प्लान लें। ये बात आप भी अच्छी तरह समझते हैं कि, इससे पहले आर्थिक स्थिति बद से बद्दतर हो, खुद को समय पर सचेत करते हुए, अपने धन का संचय करना शुरु कर दें। बृहस्पति के आठवें भाव में होने के कारण, इस बात को समझते हुए भी आप, इस सप्ताह ऐसा करते नहीं दिखाई देंगे। जिससे आने वाले समय में आपके जीवन में कई आर्थिक परेशानी उत्पन्न होंगी। 

चौथे भाव में शनि के स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आप अपने परिवार के प्रति अपनी जम्मेदारियों को समझते हुए, परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को ज़रूरी तरजीह देंगे। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि, उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं और वो आपके समक्ष अपनी बातों को खुलकर रख सकते हैं। करियर और पेशे के लिहाज़ से, आपकी राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने तनाव और जीवन में आ रहे हर उतार-चढ़ाव से निजात मिल सकेगी। क्योंकि ये समय आपके जीवन में कुछ ऐसे अच्छे बदलाव और अप्रत्याशित घटना लेकर आने वाला है, जिसका आप काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे। आपके साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, आपकी राशि के विद्यार्थियों के लिए यह हफ्ता अनेक सौगातें लेकर आ सकता है। हालांकि बीच में आपके जीवन में अनेकों अवसर ऐसे भी आएँगे जब उनको कम मेहनत के बाद भी, अपनी शिक्षा में इच्छा से ज्यादा अंक प्राप्त हो सकेंगे। क्योंकि इस दौरान आपका मन शिक्षा के प्रति केंद्रित रहेगा। जिससे अपनी शिक्षा की प्रगति की दिशा में, ये समय आपके लिए एक अच्छा सप्ताह साबित होगा।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Makar Saptahik Rashifal- मकर साप्ताहिक राशिफल

आठवें भाव में केतु के स्थित होने के कारण, घरेलू परेशानियाँ आपको इस सप्ताह, तनाव दे सकती हैं। जिसके चलते आप अपनी सेहत के प्रति, लापरवाही बरत सकते हैं। परंतु इस दौरान ख़ुद अपना इलाज करने से बचें, क्योंकि दवाई पर आपकी निर्भरता बढ़ने के भी योग बन रहे है। इस पूरे ही सप्ताह आपको अपनी जमा पूँजी को संचय करते हुए, उसे खर्च करने से बचना होगा। क्योंकि संभव है कि इस समय आपको कोई बड़ा मुनाफ़ा हो और उसके बारे में आपके घरवाले भविष्य में आप से बात करते हुए, आपका बैंक बैलेंस पूछ लें। ऐसे में यदि उन्हें तब ये पता चलेंगे कि आप मुनाफ़े का ज्यादातर हिस्सा ख़र्च कर चुके हैं तो, इस कारण आपको उनसे डाँट तो खानी ही पड़ेगी, साथ ही आपको उनके सामने शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। 

इस राशि के कुछ जातकों की छोटी बहन को, इस सप्ताह मनचाही जॉब मिल सकती है। ऐसे में बहन की जॉब लगने से, घर-परिवार का माहौल खुशनुमा होने की पूरी उम्मीद रहेगी। इस ख़ुशी को मनाते हुए आप घरवालों के साथ, किसी छोटी-सी पिकनिक या बाहर खाने पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के वो जातक जो सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उन्हें इस सप्ताह पदोन्नति या वेतन वृद्धि के साथ-साथ मन-चाहा स्थानान्तरण प्राप्त होने की भी संभावना है। ऐसे में अपने आपको केवल और केवल, अपने लक्ष्यों की ओर ही प्रेरित करते रहें। आपके साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, छात्रों के जीवन में इस दौरान बहुत सी स्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो, उसके लिए ये समय सबसे बेहतरीन रहने वाला है। क्योंकि इस समय आपकी राशि पर कई ग्रहों की कृपा होगी, जिससे आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Kumbha Saptahik Rashifal- कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह विशेष ध्यान से वाहन चलाएं। ख़ास तौर पर तेज़ मोड़ों और चौराहों पर, अपनी आँख और कान खुले रखें, अन्यथा आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको ये बात समझ में आ जाएगी कि, सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही, फलदायी होता है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई इस समय भी आपको, बेहद सोच-समझ किसी सही जगह निवेश करने की ज़रूरत होगी। इसके लिए अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का संदेह हो तो, आप किसी अनुभवी या बड़े व्यक्ति की मदद ले सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने मज़ाकिया स्वभाव के कारण, अपने घर-परिवार के वातावरण को सामान्य से ज्यादा ख़ुशनुमा बना देगा। इसके साथ ही इस समय एक बेहतरीन शाम के लिए, आपके कुछ रिश्तेदार या दोस्त आपके घर पर भी आ सकते हैं। 

बृहस्पति के छठे भाव में होने की वजह से, पूर्व के समय में, कार्यक्षेत्र पर जिन हालातों को, आप अपने पक्ष में करने के लिए अतिरिक्त मेहनत कर रहे थे, वो इस सप्ताह आपके थोड़े से प्रयास के बाद ही, आपके पक्ष में होते प्रतीत होंगे। कहने का मतलब ये हैं कि इस समय, अगर आप मेहनत सामान्य से थोड़ी कम भी करेंगे तो भी, आपको अच्छे व शुभ फलों की प्राप्ति हो सकेगी। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो, अपनी ऊर्जा को बेकार के कार्यों में बर्बाद न करते हुए, उसे केवल और केवल अपनी पढ़ाई-लिखाई में ही लगाएँ। क्योंकि संभव है कि इस समय आपके पास शिक्षा से अलग कई कार्यों का बोझ होगा, जिसपर आप अपनी ज़रूरत से ज्यादा ऊर्जा और समय दोनों की बर्बादी कर सकते हैं।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Meen Saptahik Rashifal- मीन साप्ताहिक राशिफल

बृहस्पति के पंचम भाव में स्थित होने के कारण, इस वर्ष आपका स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा, जिसके कारण आप तरोताज़ा महसूस करेंगे। ये वो समय होगा जब आप अपने खुशमिज़ाज़ रवैये से, दूसरों के साथ खुलकर हंसी-मज़ाक करते भी दिखाई देंगे। इस सप्ताह आपको आर्थिक जीवन में भाग्य का साथ तो मिलेगा, लेकिन आपको इस दौरान कोई भी निवेश करना है तो, पहले वास्तविकताओं का आकलन कर लें और उसके बाद ही निवेश करें। अन्यथा आपका धन अटक सकता है। परिवार में सदस्यों के बीच नोकझोक चलना लाज़मी है, और ऐसा ही कुछ इस सप्ताह आपके और परिवार के सदस्यों के साथ भी होगा। जिससे आपको कुछ थोड़ी-बहुत दिक़्क़त हो सकती है। हालांकि इस वजह से अपनी मानसिक शांति भंग न होने दें और साथ बैठकर हर समस्या का हल खोजने का प्रयास करें। 

आपके करियर राशिफल के मुताबिक इस राशि के व्यापारी जातकों को इस पूरे ही सप्ताह उठापटक से निजात मिलते हुए बहुत प्रशंसा और उन्नति मिल सकेगी क्योंकि ये समय आपको भाग्य का साथ देगा, जिसके कारण आप कम मेहनत के बाद भी शुभ फल प्राप्त करने में सफल रहेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए किसी उच्च मान्यता वाले संस्थान में, प्रवेश लेने का सपना देख रहे जातकों की मेहनत इस सप्ताह रंग लाएगी। क्योंकि आपको कोई सुन्दर समाचार मिलने के, योग बनते दिखाई दे रहे हैं। इसलिए अपने प्रयास जारी रखें, और मेहनत से पीछे न हटें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Venus Transit 2026: 2 दिन बाद शुक्र करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, इस राशि वाले की धन-दौलत से भरेगी झोली

Alphabet Astrology: बेहद अट्रैक्टिव और केयरिंग होते हैं 'C' नाम वाले लोग, किस्मत के भी होते हैं धनी, जानें इनकी खूबियां और कमियां

More Rashifal News