इस साल कुछ लोगों को सफलता मिली, तो किसी को असफलता मिली। कुछ राशि को बहुत कष्ट भोगने पड़े, वहीं कुछ राशि की मौज रही है। कुछ लोगों को 2022 के दौरान करियर में तरक्की मिली और धन लाभ भी हुआ है। जानें किन राशियों के लिए लाभकारी रहा है, ये साल। साल खत्म होने के पहले, नए साल के आने की खुशी लोगों में अभी से देखने को मिल रही है।
कर्क राशि:
सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश कर्क राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहा है। कामों में सफलता मिली है, करियर के लिए अच्छा समय रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत रही है, यात्रा पर जा सकते हैं।
सिंह राशि:
सूर्य गोचर सिंह राशि वालों को लाभ देने वाला रहा है। जीवन में सुख और संपत्ति में लाभ मिला है। बचत करने में सफल रहें, निवेश के लिए अच्छा समय रहा है। आर्थिक स्थिति में लाभ हुआ है।
तुला राशि:
सूर्य का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहा है। धन की बचत करने में सफल रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रही है, परिजनों का सहयोग मिलेगा। नई जॉब का ऑफर मिला।
वृश्चिक राशि:
सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर से सबसे ज्यादा असर वृश्चिक राशि के जातकों पर हुआ है। नौकरी और व्यापार में बड़ी सफलता मिली है। मान-सम्मान बढ़ा है, सेहत बेहतर रहा है।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन लाभकारी रहा है। इनकम बढ़ी है, व्यापारियों का मुनाफा हुआ है। प्रमोशन मिलने के प्रबल योग रहे हैं। सम्मान और शोहरत मिला है। परिजनों के साथ खुशियों भरा समय बिताने को मिला है।
वृषभ राशि:
इन जातकों को जमकर धन लाभ हुआ है। करियर में बड़ी तरक्की मिली है। वाणी की दम पर कोई बड़ा से बड़ा काम आसानी से बन गया है।
धनु राशि:
सफला एकादशी का सबसे ज्यादा लाभ धनु राशि वालों को ही मिला है। इन जातकों का भाग्योदय हुआ है, पदोन्नति हुई है। धन लाभ हुआ है और मान-सम्मान बढ़ा है।
मीन राशि:
इस राशि के लिए यह साल सुनहरा रहा है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें नई जॉब का ऑफर मिला है। पदोन्नति हो हुई है आय में वृद्धि हुई है।
मिथुन राशि:
गोचर के दौरान मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिला है। परिवार के साथ आपका समय अच्छा रहा है। स्वास्थ्य अच्छा रहा है। साथ ही उद्योग व्यवसाय में भी प्रगति हुई है। अनुभवी लोगों ने अपना नया व्यवसाय शुरू किया है, उन्हें सफलता मिलने की प्रबल संभावना रही है।
कन्या राशि:
बुध का कन्या राशि में गोचर शुभ रहा है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे, उन्हें सफलता मिली है। पार्टनर के साथ आपका समय अच्छा बीता है। साथ ही इच्छाएं भी पूरी हुई है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।
ये भी पढ़ें-
Year Ender 2022: शनि ने इन राशियों में मचाई हलचल, रहा ढैय्या का प्रभाव
Year Ender 2022: इस साल इन राशियों का रहा हाल बेहाल
More Rashifal News