Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने जीवन, राजनीति और सफलता से जुड़े कई महत्वपूर्ण सिद्धांत बताए हैं। उनकी नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी हजारों साल पहले थीं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सीखें दी हैं। इनमें कुछ ऐसे लोगों से दूर रहने की सलाह भी शामिल है, जिनकी संगति जीवन में दुख, तनाव और बर्बादी तक का कारण बन सकती है।
चाणक्य नीति देती है दूरी बनाने की सलाह
चाणक्य नीति में कहा गया है कि हर व्यक्ति का जीवन उसके आसपास मौजूद लोगों की सोच और व्यवहार से प्रभावित होता है। अगर हम गलत व्यक्तियों के संपर्क में रहते हैं, तो उनका नकारात्मक प्रभाव हमारी प्रगति, मानसिक शांति और आत्मविश्वास को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए चाणक्य विशेष रूप से चेतावनी देते हैं कि ऐसे लोगों से जितना जल्दी हो सके, दूरी बना लेनी चाहिए।
जो मुश्किल वक्त में साथ न दें
आचार्य चाणक्य का कहना है कि किसी भी व्यक्ति की वास्तविक पहचान कठिन समय में होती है। जो लोग संकट आने पर आपका साथ छोड़ देते हैं या पल्ला झाड़ लेते हैं, ऐसे लोग कभी आपके सच्चे हितैषी नहीं हो सकते। ऐसे रिश्तों और दोस्ती से दूरी बनाकर रखना समझदारी माना गया है, क्योंकि ये लोग आगे चलकर और दर्द दे सकते हैं।
पीठ पीछे बुराई करने वाले सच में दुश्मन
चाणक्य कहते हैं कि वह दोस्त जो सामने अच्छा बने और पीछे आपकी बुराई करे, किसी शत्रु से कम नहीं होता। ऐसे लोग मन में कटु भाव रखते हैं और समय आने पर नुकसान पहुंचा सकते हैं। चाणक्य स्पष्ट कहते हैं कि इस तरह के लोग जीवन को नर्क जैसा बना देते हैं, इसलिए इनसे दूर रहना ही बुद्धिमानी है।
अपमान और तनाव देने वाले लोग
अगर कोई व्यक्ति बार-बार आपका अपमान करता है, तनाव देता है या आपको मानसिक रूप से कमजोर करता है, तो चाणक्य इसे तुरंत छोड़ देने की सलाह देते हैं। ऐसे लोग आत्मविश्वास को तोड़ते हैं और जीवन में रुकावटें पैदा करते हैं।
गलत राह पर चलने वाले लोगों से सावधान
चाणक्य के अनुसार ईर्ष्या, घृणा या दुष्ट प्रवृत्ति रखने वाला व्यक्ति जीवन पर बुरा प्रभाव डालता है। इसके अलावा जो लोग कानून, मर्यादा और समाज के नियमों का सम्मान नहीं करते, उनसे भी दूर रहना चाहिए। उनकी संगति में रहकर व्यक्ति स्वयं भी गलत दिशा में जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Shukraditya Yog 2025: दिसंबर में चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, सूर्य-शुक्र की युति बना रही यश और तरक्की के योग
Surya Gochar 2025: 3 दिसंबर को सूर्य करेंगे ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों के लिए लेकर आएगा अपार खुशियां और सफलता