1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Shukraditya Yog 2025: दिसंबर में चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, सूर्य-शुक्र की युति बना रही यश और तरक्की के योग

Shukraditya Yog 2025: दिसंबर में चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, सूर्य-शुक्र की युति बना रही यश और तरक्की के योग

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Nov 29, 2025 11:45 am IST,  Updated : Nov 29, 2025 11:45 am IST

Shukra Aditya Yog 2025: 20 दिसंबर को धनु राशि में सूर्य-शुक्र की युति से बनने वाला शुक्रादित्य योग सफलता, मान-सम्मान और धन का कारक माना जाता है। इस योग के प्रभाव से तीन राशि के जातकों के जीवन में प्रगति, अवसर और खुशहाली बढ़ने की संभावना है। जानिए कौन सी तीन राथियों का भाग्य चमकाएगा यह योग।

Shukraditya Yog 2025- India TV Hindi
शुक्रादित्य योग किन राशियों के लिए शुभ Image Source : FREEPIK

Shukra Aditya Yog 2025: ज्योतिष में सूर्य और शुक्र का मेल बहुत ही शुभ माना जाता है। सूर्य जहां नेतृत्व, प्रतिष्ठा और ऊर्जा के प्रतीक हैं। वहीं, शुक्र सुख-सौभाग्य, भौतिक सुविधाओं और आकर्षण का कारक है। इन दोनों ग्रहों की युति जब भी बनती है, इसका सकारात्मक असर कई राशियों के जीवन में दिखता है। दिसंबर 2025 में एक विशेष संयोग बन रहा है शुक्रादित्य योग। यह खास तौर पर तीन राशियों के जीवन में करियर, धन, सम्मान और व्यक्तिगत जीवन में बड़े बदलाव के संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं शुक्रादित्य योग किन राशियों के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। 

शुक्रादित्य योग कब बनेगा?

20 दिसंबर को शुक्र ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से सूर्य मौजूद रहेंगे। धनु राशि में बनने वाली यह युति शुक्रादित्य योग कहलाती है, जिसे ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना गया है। यह योग व्यक्ति की प्रतिष्ठा बढ़ाने के साथ-साथ धनवृद्धि, कला-कौशल में निखार और जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है।

मिथुन राशि: सम्मान और धन लाभ के योग

शुक्रादित्य योग मिथुन राशि वालों के लिए असौभाग्यशाली साबित होगा। इस दौरान धन लाभ और भौतिक सुखों की प्राप्ति संभव है। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल छात्रों के लिए यह समय शुभ समाचार लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र और घर-परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात उपयोगी रहेगी और कुछ जातकों को विदेश यात्रा का अवसर भी मिल सकता है। नौकरी में अतिरिक्त आय का मार्ग खुलेगा, आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि: करियर में तरक्की और नई पहचान

इस दौरान सिंह राशि के जातकों को नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे। मनचाही जगह पर ट्रांसफर का योग भी बन रहा है। प्रेम विवाह में आ रही रुकावटें कम होंगी, विवाहित जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपकी आर्ट स्किल की प्रशंसा होगी और इससे नई पहचान बनाने का मौका है। पुराने स्वास्थ्य मामलों में राहत मिलेगी और व्यवसायियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।

तुला राशि: व्यापार वृद्धि और बड़ी खरीदारी के योग

तुला राशि वालों के लिए शुक्रादित्य योग बेहद शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों आपकी मेहनत की सराहना करेंगे। वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। भूमि-भवन से जुड़े कार्य गति पकड़ेंगे और मार्केट में अटका पैसा मिलने की संभावना है। आपकी संवाद कला में निखार आएगा, जिससे करियर में भी लाभ होगा। छात्र पूरी लगन से पढ़ाई करेंगे। विवाह के योग मजबूत होंगे और भौतिक सुखों में इजाफा होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: सिल्वर जूलरी पहनने से पहले जानें क्या कहता है ज्योतिष, इन राशियों के लिए धन हानि के संकेत, आ सकता है कोई भारी संकट

घर में गलत जगह लगी घड़ी बढ़ाती हैं मुश्किलें; रुकावट-तनाव और आर्थिक हानि का कारण, जानें सही वास्तु दिशा और नियम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।