1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 04 February 2025 Ka Panchang: मंगलवार को इतने बजे तक रहेगी सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

04 February 2025 Ka Panchang: मंगलवार को इतने बजे तक रहेगी सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

04 February 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 04 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें मंगलवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

मंगलवार का पंचांग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मंगलवार का पंचांग

04 February 2025 Ka Panchang: 4 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है। सप्तमी तिथि मंगलवार देर रात 2 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। 4 फरवरी को रात 12 बजकर 6 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही मंगलवार रात 9 बजकर 50 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। 4 फरवरी को रथ सप्तमी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा 4 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर गुरु मार्गी होंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

04 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

  • माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि- 04 फरवरी 2025 को देर रात 2 बजकर 31 मिनट तक
  • शुभ योग- 04 फरवरी को रात 12 बजकर 6 मिनट तक 
  • अश्विनी नक्षत्र- 04 फरवरी को रात 9 बजकर 50 मिनट तक
  • गुरु मार्गी- 04 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर
  • 04 फरवरी 2025 व्रत-त्यौहार- रथ सप्तमी व्रत 

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:19 - 04:40 तक
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:43 - 05:08 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:19 - 04:40 तक
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:05 - 04:28 तक
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:21 - 04:45 तक
  • कोलकाता- दोपहर 02:38 - 04:02 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:41 - 05:04 तक
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:17 - 04:43 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:07 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:02 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Maha kumbh 2025: माघ पूर्णिमा और शिवरात्रि के दिन को क्यों नहीं कहा जा रहा है अमृत स्नान? जानें यहां बड़ा कारण

Guru Margi: गुरु 4 फरवरी से चलेंगे मार्गी चाल, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला समय

Jaya Ekadashi Upay: जया एकादशी के दिन आजमा लें इन 5 से कोई एक भी महा-उपाय, हर समस्या हो जाएगी दूर