1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 7 October 2024 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

7 October 2024 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

7 October 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 7 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें सोमवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

सोमवार का पंचांग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सोमवार का पंचांग

7 October2024 Ka Panchang: 7 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और सोमवार का दिन है। चतुर्थी तिथि सोमवार सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। 7 अक्टूबर को नवरात्र का पांचवां दिन है। सोमवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर मंगलवार सुबह 6 बजकर 51 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही 7 अक्टूबर को देर रात 2 बजकर 25 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा सोमवार को ललिता पंचमी का व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

7 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि- 7 अक्टूबर 2024 को सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी
  • आयुष्मान योग- 7 अक्टूबर को पूरा दिन, पूरी रात पार कर मंगलवार सुबह 6 बजकर 51 मिनट तक
  • अनुराधा नक्षत्र- 7 अक्टूबर को देर रात 2 बजकर 25 मिनट तक
  • 7 अक्टूबर 2024 व्रत-त्यौहार- नवरात्र का पांचवां दिन, ललिता पंचमी
  • शारदीय नवरात्रि का पांचवां- मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की उपासना की जाएगी

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह07:45 से सुबह 09:13 तक
  • मुंबई- सुबह 07:59 से सुबह 09:28 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 07:47 से सुबह 09:14 तक
  • लखनऊ- सुबह 07:29 से सुबह 08:57 तक
  • भोपाल- सुबह 07:42 से सुबह 09:10 तक
  • कोलकाता- सुबह 06:58 से सुबह 08:27 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 08:01 से सुबह 09:30 तक
  • चेन्नई- सुबह 07:28 से सुबह 08:58 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:17 am
सूर्यास्त- शाम 5:59 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Ahoi Ashtami 2024: संतान की दीघार्यु और खुशहाली के लिए इस दिन रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जान लीजिए तिथि और मुहूर्त

Navratri Ashtami Puja 2024: नवरात्रि की महा अष्टमी कब है? जानें सही डेट और पूजा शुभ मुहूर्त

राहु-केतु और शनि भी देने लगेंगे अच्छे परिणाम, बस नवरात्रि के दौरान कर लें इन चीजों का दान