1. Hindi News
  2. धर्म
  3. राहु-केतु और शनि भी देने लगेंगे अच्छे परिणाम, बस नवरात्रि के दौरान कर लें इन चीजों का दान

राहु-केतु और शनि भी देने लगेंगे अच्छे परिणाम, बस नवरात्रि के दौरान कर लें इन चीजों का दान

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 05, 2024 06:19 pm IST,  Updated : Oct 05, 2024 06:19 pm IST

नवरात्रि में माता दुर्गा की पूजा के साथ ही कुछ चीजों का दान भी आपको अवश्य करना चाहिए। दान करके आप माता के आशीर्वाद के साथ ही, कुंडली में मौजूद सभी ग्रहों को शांत कर सकते हैं।

Navratri Daan- India TV Hindi
Navratri Daan Image Source : SOCIAL

नवरात्रि के 9 दिनों में माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इसके साथ ही कई तरह के उपाय भी भक्तों के द्वारा इस दौरान किए जाते हैं। इन उपायों से लाभ भी प्राप्त होता है। इसी तरह नवरात्रि के दौरान कुछ चीजों का दान करके आप जीवन में सुख-समृद्धि पा सकते हैं। हिंदू धर्म में दान का बड़ा महत्व है और अगर नवरात्रि के दौरान सामर्थ्य के अनुसार आप दान करते हैं तो, माता दुर्गा के साथ ही सभी देवी-देवता और आपके पितृ भी आपसे प्रसन्न होते हैं, इसके साथ ही कुंडली में मौजूद राहु-केतु और शनि जैसे क्रूर ग्रह भी शांत हो जाते हैं और अच्छे फल देने लगते हैं। आइए जान लेते हैं नवरात्रि में दान की जाने वाली इन चीजों के बारे में। 

ग्रहों को शांत करने के लिए उपाय 

  • अगर आपके जीवन में केतु से जुड़ी कोई समस्या है या कुंडली में केतु खराब है तो आपको काला कंबल, तिल के बीज केला आदि दान करना चाहिए। ऐसा करने से केतु सुधरता है और मानसिक रूप से आपको स्थिरता मिलती है। 
  • राहु ग्रह के खराब होने पर आपको बार-बार नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है, ऐसे में आपको नवरात्रि के दौरान सात तरह के अनाज का दान करना चाहिए। इसके साथ ही सरसों और सिक्के का दान भी आप कर सकते हैं। 
  • शनि ग्रह को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि में पड़ने वाले शनिवार के दिन छाया दान करें। साथ ही जरूरतमंद लोगों को उनके जरूरत की चीजें भी आप दान कर सकते हैं। पक्षियों, चींटी, कुत्ते, गाय आदि को अगर आप नवरात्रि के दौरान भोजन करवाते हैं तो आपको जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है, ऐसे करने से शनि देव शांत होते हैं। 
  • अगर आप राहु-केतु और शनि तीनों ही ग्रहों के बुरे प्रभाव में हैं, तो आपको नवरात्रि के दौरान हनुमान जी की एक मूर्ति किसी मंदिर में दान करनी चाहिए। इस उपाय करने पर आपकी जीवन की कई परेशानियों का अंत धीरे-धीरे होने लगता है। 
  • नवरात्रि में शिवलिंग पर लौंग अर्पित करना भी बहुत शुभ माना जाता है। शिवलिंग पर लौंग अर्पित करने से कुंडली के सभी ग्रह शांत होते हैं। श्राद्धापूर्वक यह उपाय करने से सभी कठिनाइयों का अंत होता है। 
  • नवरात्रि के दौरान अगर आप 10 साल से छोटी कन्याओं को उनकी पसंद का उपहार देते हैं, तो माता रानी की कृपा आप पर बरसती है। माता के प्रसन्न होने पर जीवन सुखमय बीतता है। 
  • अगर आप किसी कन्या की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं या किसी जरूरतमंद कन्या का विवाह करवाते हैं तो इसे श्रेष्ठ दान कहा जाता है। यह दान न केवल आपके लिए बल्कि आपके परिवार के लिए भी अति उत्तम माना जाता है। ऐसा करने पर घर में आ रहे सभी संकट दूर हो सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

शनि 27 दिसंबर 2024 तक रहेंगे राहु के नक्षत्र में, जान लें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

धन की वर्षा कर देंगे नवरात्रि में लौंग के ये 5 उपाय, पारिवारिक जीवन और करियर में भी पाएंगे सफलता, आजमाकर देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।