1. Hindi News
  2. धर्म
  3. धन की वर्षा कर देंगे नवरात्रि में लौंग के ये 5 उपाय, पारिवारिक जीवन और करियर में भी पाएंगे सफलता, आजमाकर देखें

धन की वर्षा कर देंगे नवरात्रि में लौंग के ये 5 उपाय, पारिवारिक जीवन और करियर में भी पाएंगे सफलता, आजमाकर देखें

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 05, 2024 04:00 pm IST,  Updated : Oct 05, 2024 04:00 pm IST

नवरात्रि के दौरान लौंग के कुछ आसन उपाय करके आप जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।

Navratri Upay 2024- India TV Hindi
Navratri Upay 2024 Image Source : INDIA TV

माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-आराधना का पर्व नवरात्रि 3 अक्तूबर से शुरू हो चुका है। माता के भक्त इस दौरान व्रत रखते हैं और भक्ति भाव से माता की पूजा करते हैं। माता दुर्गा के आशीर्वाद से भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि और उन्नति आती है। साथ ही नवरात्रि में लौंग के कुछ ऐसे उपाय भी हैं, जिनको करने से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। इन उपायों को करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं, पारिवारिक जीवन और करियर में आपको उन्नति मिलने लगती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ के लिए उपाय 

अगर आप बेरोजगार हैं, या आपको अपनी मनचाही जगह पर नौकरी नहीं मिल रही तो आपको नवरात्रि में लौंग एक आसान उपाय करना चाहिए। आपको करना बस इतना है कि, नवरात्रि में माता की पूजा के दौरान 2 लौंग लेकर उन्हें सात बार अपने सिर पर वारना है। इसके बाद इन दोनों लौंग को भगवती के चरणों में रख देना है। माना जाता है कि इस आसन से उपाय को करने से बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलता है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें प्रमोशन या आमदनी में वृद्धि मिल सकती है। इसके साथ ही आर्थिक लाभ भी इस उपाय को करने के बाद आपको प्राप्त हो सकता है। 

सकारात्मक के लिए लौंग का उपाय 

जब आपके जीवन में सकारात्मकता होती है तो आपके सभी काम बनने लगते हैं। इसलिए घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए आपको नवरात्रि में प्रतिदिन एक कपूर पर लौंग रखकर उसे जलाना चाहिए, इसके बाद इस धुएं को पूरे घर में फैलना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह आसान सा उपाय आपके जीवन की हर नकारात्मकता को दूर कर सकता है। 

आर्थिक उन्नति के लिए उपाय 

अगर धन से जुड़ी परेशानियों से आप जूझ रहे हैं तो नवरात्रि में किसी भी एक दिन आपको ये उपाय करना चाहिए। आपको करना बस इतना है कि 5 इलायची, 5 सुपारी और एक लौंग लेकर उन्हें माता दुर्गा के चरणों में रख देना है। इसके बाद इन तीनों चीजों को एक लाल या पीली पोटली में बांधकर उस स्थान पर रख देना है जहां आप धन रखते हैं। मान्यताओं के अनुसार, यह उपाय करने से आपके जीवन में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती है। कर्ज उतर जाते हैं और धन कमाने के कई स्रोत आपको मिलने लगते हैं। 

घर में सुख समृद्धि लाने के लिए उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे तो नवरात्रि के दिनों में आपको घर के मुख्य द्वार के सामने लौंग के तेल का दीया जलाना चाहिए। ऐसा करने से माता रानी का आशीर्वाद आप पर बरसता है। घर में मौजूद नकारात्मकता भी यह उपाय करने से दूर होती है। 

यह उपाय जीवन में दिलाएगा सफलता

नवरात्रि के दौरान अगर आप किसी हनुमान मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और उसमें दो लौंग डाल दें, तो आपको जीवन में सफलता मिलने शुरू हो जाती है। दीपक जलाने के बाद आपको हनुमान चालीसा का पाठ और राम नाम का जप भी अवश्य करना चाहिए। यह उपाय अगर आप नवरात्रि में मंगलवार के दिन करते हैं तो, इससे कई शुभ फल आपको मिल सकते हैं। आपके जीवन की सभी अड़चनें इस उपाय को करने से दूर हो सकती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

शनि का अक्टबूर के पहले हफ्ते में हुआ नक्षत्र परिवर्तन, अब दिसंबर तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

धन प्राप्ति के लिए नवरात्रि के दौरान रात में करें ये चमत्कारी उपाय, मां दुर्गा घर में करेंगी सौभाग्य की वर्षा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।