1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शनि 27 दिसंबर 2024 तक रहेंगे राहु के नक्षत्र में, जान लें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

शनि 27 दिसंबर 2024 तक रहेंगे राहु के नक्षत्र में, जान लें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 05, 2024 04:41 pm IST,  Updated : Oct 05, 2024 04:41 pm IST

शनि ग्रह अक्टूबर से लेकर दिसंबर के अंतिम हफ्ते तक शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसका सभी राशियों पर क्या प्रभाव देखने को मिलेगा आइए जानते हैं।

Shani Dev- India TV Hindi
शनि का नक्षत्र परिवर्तन Image Source : SOCIAL

शनि देव अक्टूबर में नक्षत्र परिवर्तन कर चुके हैं। 3 अक्टूबर को शनि राहु के नक्षत्र शतभिषा में आए थे और अब 27 दिसंबर तक इस स्थिति में रहेंगे। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ राशियों को लाभ तो कुछ को इस दौरान हानि भी हो सकती है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि, राहु के नक्षत्र में शनि का गोचर करना सभी राशियों के जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा।

मेष

कार्यक्षेत्र में संभलकर आपको रहना होगा, नोकझोंक करने से नाम खराब हो सकता है। धन से जुड़ा कोई भी निर्णय बेहद सावधानी से आपको लेना होगा। इस राशि के जातकों की सेहत भी कुछ डगमगा सकती है। हालांकि कारोबारियों को लाभ मिलने की संभावना है। 

वृषभ
जीवन में अड़चनें आ रही थीं तो शनि की कृपा से दूर होने लगेंगी। दिसंबर तक समय अच्छा रह सकता है। भक्ति और अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर इस राशि के लोगों को अच्छे अनुभव हो सकते हैं। अतीत में किए गए अच्छे कार्यों का शुभ फल मिलेगा। 

मिथुन
आलस्य नहीं करेंगे और मेहनत जारी रखेंगे तो शनि आपको अच्छे परिणाम दिला सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल आपको रखना होगा। आर्थिक रूप से तभी फायदा होगा, जब आप सही समय पर सही फैसले ले पाएंगे। 

कर्क
अचानक से धन लाभ इस राशि के जातकों को मिल सकता है। सेहत के प्रति कोताही इस दौरान न बरतें। विज्ञान, ज्योतिष जैसे गूढ़ विषयों का अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। 

सिंह
कार्यक्षेत्र में सावधानियां आपको बरतनी चाहिए। सुनी-सुनाई बातों पर यकीन नहीं करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के उन जातकों को लाभ की प्राप्त हो सकती है, जिन्होंने बीते समय में निवेश किया था, या जो शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं।  

कन्या
इस राशि के जातक अपने शत्रओं पर हावी रहेंगे। आपकी तार्किक शक्ति कमाल की होगी। करियर और व्यापार में भी आपको लाभ हो सकता है। बस सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क आपको रहना होगा। 

तुला 
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय बेहद शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिल सकता है। सेहत में अच्छे बदलाव आ सकते हैं और सामाजिक स्तर पर आपकी ख्याति बढ़ सकती है। 

वृश्चिक
माता के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। इस राशि के जातकों भूमि-भवन का सुख शनि देव दिला सकते हैं। करियर क्षेत्र से जड़ी कोई बड़ी परेशानी इस दौरान दूर हो सकती है। 

धनु 
आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मनचाही जगह पर नौकरी मिल सकती है, या इंक्रीमेंट हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। पारिवारिक जीवन में छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताने का आपको मौका मिलेगा। 

मकर
हृदय से जुड़ी कोई स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकती है। आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए सही बजट बनाना होगा। वाणी पर भी मकर राशि के जातकों को संयम रखने की जरूरत होगी, नहीं तो अपना ही काम बिगाड़ सकते हैं। 

कुंभ 
आपके लिए समय मिलाजुला रह सकता है। जीवन में कुछ नया आप कर सकते हैं। करियर में पहले से बेहतर परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। कोई भी ऐसा कार्य शुरू न करें जिसका आपको अनुभव नहीं है। 
मीन
इस राशि वालों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। हालांकि आर्थिक रूप से समय इतना अच्छा नहीं कहा जा सकता, बेवजह के खर्च बढ़ सकते हैं। कुछ लोगों को मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

धन की वर्षा कर देंगे नवरात्रि में लौंग के ये 5 उपाय, पारिवारिक जीवन और करियर में भी पाएंगे सफलता, आजमाकर देखें

श्रीमद् भागवत और भगवतगीता में क्या अंतर है? यहां जान लीजिए इसका सही अर्थ और महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।