Published : Jun 21, 2023 02:30 pm IST,
Updated : Jun 21, 2023 02:30 pm IST
22 June 2023 Ka Panchang: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Image Source : INDIA TVगुरुवार का पंचांग
22 June 2023 Ka Panchang: 22 जून को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि गुरुवार शाम 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। 22 जून देर रात 3 बजकर 31 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही 22 जून को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 18 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। गुरुवार वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
22 जून 2023 का शुभ मुहूर्त
चतुर्थी तिथि- गुरुवार शाम 5 बजकर 28 मिनट तक (22 जून 2023)
हर्षण योग- 22 जून देर रात 3 बजकर 31 मिनट तक
आश्लेषा नक्षत्र- 22 जून को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 18 मिनट तक
वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत- 22 जून 2023
राहुकाल का समय
दिल्ली- दोपहर 02:07 से दोपहर बाद 03:52 तक
मुंबई- दोपहर 02:19 से दोपहर बाद 03:59 तक
चंडीगढ़- दोपहर 02:10 से दोपहर बाद 03:56 तक
लखनऊ- दोपहर 01:51 से दोपहर बाद 03:35 तक
भोपाल- दोपहर बाद 02:03 से दोपहर बाद 03:45 तक
कोलकाता- दोपहर 01:19 से दोपहर बाद 03:00 तक
अहमदाबाद- दोपहर 02:22 से दोपहर 04:04 तक
चेन्नई- दोपहर 01:47 से दोपहर बाद 03:23 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 5:23 AM
सूर्यास्त- शाम 7:21 PM
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)