1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. देवशयनी एकादशी के दिन इन उपायों को करने से मिलेंगे जबरदस्त लाभ, दूर होगी हर समस्या

देवशयनी एकादशी के दिन इन उपायों को करने से मिलेंगे जबरदस्त लाभ, दूर होगी हर समस्या

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 21, 2023 12:33 pm IST,  Updated : Jun 21, 2023 01:12 pm IST

Devshayani Ekadashi Remedies: अगर आपके जीवन में परेशानियों का अंबार लगा हुआ है तो देवशयनी एकादशी के दिन इन उपायों को जरूर करें। आपकी सभी समस्याओं का समाधान जरूर मिलेगा।

devshayani Ekadashi 2023 upay - India TV Hindi
devshayani Ekadashi 2023 upay Image Source : INDIA TV

Ekadashi Upay: आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी व्रत करने का विधान है।  इस दिन भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल देवशयनी एकादशी व्रत की तिथि 29 जून 2023 को पड़ रही है। मान्यताओं के मुताबिक, एकादशी का व्रत करने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए देवशयनी एकादशी के दिन किए जाने वाले खास उपायों के बारे में, जिसे अपनाकर आप जीवन में चल रही समस्त समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। 

1. अपने दांपत्य जीवन को सुखी बनाये रखने के लिए देवशयनी एकादशी के दिन रात को सोते समय अपने तकिए के नीचे एक तरफ एक कपूर की टिकिया और दूसरी तरफ सिंदूर की डिब्बी रख कर सोएं। अगले दिन सुबह जल्दी उठकर कपूर को घर के बाहर जला दें और सिंदूर को अपने इस्तेमाल में ले लें या मन्दिर में दान कर दें।  

2. अगर आप अपने दांपत्य जीवन को सुखी बनाये रखना चाहते हैं, तो उसके लिए देवशयनी एकादशी के दिन स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर तुलसी के पौधे को प्रणाम करें और अपने अच्छे दांपत्य जीवन के लिए प्रार्थना करें।

3. अगर लाख मेहनत के बाद भी आपकी कंपनी या बिजनेस को अधिक लाभ नहीं मिल पा रहा है तो देवशयनी एकादशी के दिन आप विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही भगवान को बेसन के लड्डू का भोग भी लगाएं। भोग लगाने के कुछ देर बाद उन लड्डुओं को प्रसाद के रूप में सबको बांट दें और थोड़ा-सा प्रसाद स्वयं भी ग्रहण करें।

4. अगर किसी कारणवश आपके मन पसंद विवाह में लंबे समय से अड़चनें आ रही हैं, तो उन अड़चनों से छुटकारा पाने के लिए देवशयनी एकादशी के दिन स्नान आदि के बाद श्री विष्णु भगवान को प्रणाम करें और आसन बिछाकर बैठ जाएं। फिर भगवान विष्णु के मंत्र का 11 बार जाप करें। मंत्र है- 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय।'

5. अगर आप अपने आर्थिक पक्ष को पहले की अपेक्षा और भी ज्यादा मजबूत करना चाहते हैं तो देवशयनी एकादशी के दिन स्नान आदि के बाद पीले रंग के वस्त्र पहनें। अगर आपके पास पहनने के लिए कोई पीला वस्त्र नहीं है तो किसी भी रंग के वस्त्र पहन लें, लेकिन अपने पास एक पीला रुमाल या कोई एक छोटा-सा पीले रंग का कपड़ा रख लें।

6. अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है, जिसके चलते वह परीक्षा में अच्छे अंक नहीं ला पा रहा है, तो देवशयनी एकादशी के दिन स्नान आदि के बाद भगवान श्री विष्णु की धूप-दीप आदि से विधि-पूर्वक पूजा करें और उनका आशीर्वाद लें।

7. अपने करियर की बेहतरी के लिए, अपने आपको एक ऊंचे मुकाम तक ले जाने के लिए देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को माखन, मिश्री का भोग लगाएं और श्री विष्णु की मूर्ति या तस्वीर के आगे बैठकर 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय' मंत्र का एक माला, यानी 108 बार जाप करें।

8. अगर आप सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की बहुत दिनों से तैयारी कर रहे हैं, लेकिन आपको सफलता नहीं मिल पा रही है, तो देवशयनी एकादशी के दिन आप विष्णु भगवान को एक जटादार, पानी वाला नारियल अर्पित करें। उसे 20 मिनट बाद वहां से उठा लें और फोड़कर, उसकी गिरी निकालकर परिवार के सब सदस्यों में बांट दें और खुद भी खा लें। साथ ही उस नारियल में से निकले हुए पानी को भी प्रसाद के रूप में ग्रहण कर लें।

9. अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो देवशयनी एकादशी के दिन आपको भगवान को गोले-मिश्री का भोग लगाना चाहिए।

10. अगर आपके बच्चे की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है, तो अपने बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए देवशयनी एकादशी के दिन श्री हरि का नाम लेकर एक साबुत हल्दी की गांठ लेकर, पानी की सहायता से पीस लें। अब उस पिसी हुई हल्दी का टीका बच्चे के माथे और गर्दन के बीचो-बीच लगा दें।

11. अपने पारिवारिक जीवन में खुशहाली लाना चाहते हैं, तो उसके लिए देवशयनी एकादशी के दिन पीले ताजा फूलों की माला बनाकर भगवान विष्णु के मंदिर में चढ़ाएं। साथ ही भगवान को चंदन का तिलक भी लगाएं।

12. अगर आप अपने दाम्पत्य रिश्ते में हारमोनी क्रिएट करना चाहते हैं तो हारमोनी क्रिएट करने के लिए देवशयनी एकादशी के दिन आपको भगवान विष्णु को माखन का भोग लगाना चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Chaturmas 2023: जल्दी निपटा लें सभी मांगलिक कार्य, शुभ दिनों में बचे हैं अब कुछ ही दिन

Jagannath Temple: भगवान जगन्नाथ की मूर्ति अधूरी क्यों है? यहां जानिए मंदिर से जुड़े रहस्य

Devshayani Ekadashi 2023: परिवार की खुशहाली के लिए करें देवशयनी एकादशी का व्रत, जानें डेट, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म