A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 30 May 2025 Ka Panchang: शुक्रवार को रखा जाएगा विनायक चतुर्थी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

30 May 2025 Ka Panchang: शुक्रवार को रखा जाएगा विनायक चतुर्थी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

30 May 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 30 मई 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शुक्रवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुक्रवार का पंचांग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV शुक्रवार का पंचांग

30 May 2025 Ka Panchang: 30 मई को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि शुक्रवार रात 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। 30 मई को रात 9 बजकर 30 मिनट तक रवि योग रहेगा। बता दें कि रवि योग में किया गया कार्य जरूर सफल होता है। सूर्य के प्रभाव वाला ये योग बहुत ही प्रभावशाली है। सूर्य की ऊर्जा से भरपूर होने के कारण इस योग में किये गये कार्य को कोई बिगाड़ नहीं सकता है, अपितु ये शुभ फल ही देता है। रवि योग सभी कुयोगों को, अनिष्ट शक्तियों को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति रखता है। अतः इस योग में जो भी कार्य किये जाएं, वो सफल जरूर होते हैं। साथ ही शुक्रवार को रात 9 बजकर 29 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 30 मई को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

30 मई 2025 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि- 30 मई 2025 को रात 9 बजकर 23 मिनट तक
  • रवि योग- 30 मई को रात 9 बजकर 30 मिनट तक
  • पुनर्वसु नक्षत्र- 30 मई को रात 9 बजकर 29 मिनट तक 
  • 30 मई 2025 व्रत-त्योहार- वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 10:35 - 12:19 PM
  • मुंबई- सुबह 10:57 - 12:36 PM
  • चंडीगढ़- सुबह 10:36 - 12:20 PM
  • लखनऊ- सुबह 10:21 - 12:04 PM
  • भोपाल- सुबह 10:37 - 12:18 PM
  • कोलकाता- सुबह 09:54 - 11:34 AM
  • अहमदाबाद- सुबह 10:56 - 12:37 PM
  • चेन्नई- सुबह 10:30 - 12:06 PM 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:24 am
  • सूर्यास्त- शाम 7:13 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

केतु का 29 मई को हुआ सिंह में स्पष्ट गोचर, इन 3 राशियों के अच्छे दिनों की होगी शुरुआत

Vinayak Chaturthi: 30 मई को है विनायक चतुर्थी, करियर में उन्नति और स्थिरता के लिए इस दिन करें ये 5 उपाय

कैलाश मानसरोवर यात्रा का मुख्य पड़ाव है ॐ पर्वत, जान लें इसका महत्व और धार्मिक मान्यताएं