1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Vinayak Chaturthi: 30 मई को है विनायक चतुर्थी, करियर में उन्नति और स्थिरता के लिए इस दिन करें ये 5 उपाय

Vinayak Chaturthi: 30 मई को है विनायक चतुर्थी, करियर में उन्नति और स्थिरता के लिए इस दिन करें ये 5 उपाय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : May 29, 2025 09:52 am IST,  Updated : May 29, 2025 09:52 am IST

Vinayak Chaturthi: 30 मई को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से करियर और कारोबार से जुड़ी समस्त परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

Vinayak Chaturthi Upay- India TV Hindi
विनायक चतुर्थी Image Source : SOCIAL

Vinayak Chaturthi: प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी मनायी जाती है। मई 2025 में 30 तारीख को वैनायकी चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। हमारी संस्कृति में गणेश जी को प्रथम पूजनीय का दर्जा दिया गया है। किसी भी देवी-देवता की पूजा से पहले भगवान श्री गणेश की पूजा का ही विधान है। आपको ये भी बता दूं कि- श्री गणेश को चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता माना गया है। साथ ही इन्हें बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। गणेश जी की उपासना शीघ्र फलदायी मानी गयी है और वैनायकी चतुर्थी के दिन गणेश जी के निमित्त व्रत करने से व्यक्ति की समस्त इच्छाओं की पूर्ति होती है। साथ ही हर तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है, ज्ञान की प्राप्ति होती है और धन-संपत्ति में भी बढ़ोतरी होती है।  इस दिन किए जाने वाले कुछ ऐसे उपाय भी हैं जिन्हें करने से करियर से जुड़ी सभी समस्याओं का अंत हो सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

वैनायकी गणेश चतुर्थी के उपाय

  1. अगर बिजनेस में बहुत कोशिशों के बाद भी आपको मनचाहा लाभ नहीं मिल पा रहा है, तो आज के दिन आपको एक दूर्वा की गांठ लेकर, उस पर 11 बार मौली या कलावा लपेटना चाहिए और श्री गणेश भगवान को चढ़ाना चाहिए। वैनायकी चतुर्थी  ऐसा करने से आपको बिजनेस में मनचाहा लाभ मिलेगा।
  2. अगर आपके जीवन में आर्थिक रूप से अस्थिरता बनी हुई है और करियर की स्थिति डामाडोल है, तो वैनायकी चतुर्थी के दिन आपको 8 मुखी रुद्राक्ष की धूप-दीप आदि से पूजा करके गले में धारण करना चाहिए। वैनायकी चतुर्थी पर ऐसा करने से आपको जल्द ही आर्थिक अस्थिरता से छुटकारा मिलेगा और आपकी स्थिति धीरे-धीरे करके ठीक होने लगेगी। 
  3. अगर ऑफिस में कुछ लोग आपकी तरक्की को देखकर जलते हैं या आपकी पीठ पीछे बुराई करते हैं, तो ऐसी स्थिति से बचने के लिये आज के दिन आपको श्री गणेश भगवान के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ गं गणपत्ये नमः।'गणेश जी के मंत्र का जप करते समय आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि अगर आप दिन के समय जप कर रहे हैं, तो पूर्व दिशा की ओर मुख करके जप करें, वहीं शाम के समय जप के लिये उत्तर दिशा की ओर मुख करना चाहिए। वैनायकी चतुर्थी पर इन बातों का ध्यान रखते हुए मंत्र जप करने से ऑफिस में स्थिति जल्द ही ठीक होने लगेगी। 
  4. अगर आप जॉब चेंज करने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन आपको कोई अच्छी जॉब नहीं मिल पा रही है, तो आज के दिन आपको श्री गणेश भगवान को 11 बेसन के लड्डू चढ़ाने चाहिए और चरण छूकर भगवान का आशीर्वाद लेना चाहिए। चतुर्थी के दिन ऐसा करने से आपको जल्द ही अच्छी जॉब मिलेगी।
  5. अगर आप अपने जीवन के प्रत्येक पल का आनंद उठाना चाहते हैं, तो आज के दिन किसी ब्राह्मण को सवा किलो चावल के साथ एक हल्दी की गांठ का दान करें। साथ ही उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। वैनायकी चतुर्थी के दिन ऐसा करने से आप अपने जीवन के प्रत्येक पल का आनंद उठा पायेंगे।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

कैलाश मानसरोवर यात्रा का मुख्य पड़ाव है ॐ पर्वत, जान लें इसका महत्व और धार्मिक मान्यताएं

राहु-केतु का 29 मई को होगा स्पष्ट गोचर, अब बढ़ेंगी इन राशियों की मुश्किलें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।