Aaj ka Panchang 11 February 2023: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। आज शाम 4 बजकर 23 मिनट तक शूल योग रहेगा। साथ ही सूर्योदय से सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। आज देर रात 1 बजकर 40 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग,राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
शुभ मुहूर्त
- पंचमी तिथि- आज सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक
- शूल योग- आज शाम 4 बजकर 23 मिनट तक
- यायीजय योग- सूर्योदय से सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक
- चित्रा नक्षत्र- आज देर रात 1 बजकर 40 मिनट तक
राहुकाल
- दिल्ली- सुबह 09:49 से दोपहर पहले 11:12 तक
- मुंबई- सुबह 10:01 से दोपहर पहले 11:27 तक
- चंडीगढ़- सुबह 09:52 से दोपहर पहले 11:15 तक
- लखनऊ- सुबह 09:33 से सुबह 10:57 तक
- भोपाल- सुबह 09:45 से दोपहार पहले 11:09 तक
- कोलकाता- सुबह 09:01 से सुबह 10:26 तक
- अहमदाबाद- सुबह 10:04 से दोपहर पहले 11:29 तक
- चेन्नई- सुबह 09:28 से सुबह 10:55 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 7:02 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6: 07 बजे
चित्रा नक्षत्र
चित्रा नक्षत्र आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से 14वां नक्षत्र है। इसके स्वामी मंगल हैं, जबकि इस नक्षत्र के पहले दो चरण कन्या राशि में और आखिरी दो चरण तुला राशि में आते हैं। अतः चित्रा नक्षत्र की कन्या और तुला, दो राशियां हैं। इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह चमकीले रत्न को माना जाता है, जबकि पेड़-पौधों में इसका संबंध बेल के पेड़ से बताया गया है। अतः आज के दिन चित्रा नक्षत्र के दौरान बेल के पेड़ की उपासना बड़ी ही फलदायी होगी और खासकर कि उन लोगों के लिए, जिनका जन्म चित्रा नक्षत्र में हुआ है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
वैराग्य जीवन को त्याग महाशिवरात्रि के दिन शादी बंधन में बंधे थे महादेव, जानें मां पार्वती को कैसे मिला था शिवजी का साथ
बागेश्वर धाम में शादी की तैयारियां हुई पूरी, शहर भर बांटे गए पीले चावल, इस महोत्सव में कई साधु-संत हो सकते हैं शामिल
MahaShivratri 2023: शिवलिंग पर बेलपत्र के कितने पत्ते चढ़ाने चाहिए, जानिए क्या है सही नियम