Bhai Dooj 2022 Gift: इस बार भाई दूज 26 अक्टूबर 2022 को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 27 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। भाई दूज के दिन बहन भाई को तिलक लगाकर और रक्षा सूत्र बांधकर उसके दीर्घायु होने की कामना करती है। इसके बाद भाई मन चाहे उपहार के साथ बहन को प्रसन्न करता है है। ज्योतिष के अनुसार भाई दूज पर दिए जाने वाले उपहार अगर राशि के अनुसार देंगे तो वे और भी ज्यादा शुभ फल प्रदान करते हैं। आइए जानते है आप भाई दूज पर राशि अनुसार अपनी बहन को क्या उपहार दें।
मेष राशि
इस राशि वाली बहनें अपने भाई को टीका लगाने के बाद पीले रंग की कोई मिठाई जैसे - बेसन के लड्डू खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को परफ्यूम गिफ्ट करें |
वृष राशि
इस राशि वाली बहनें अपने भाई को टीका लगाने के बाद बूंदी के लड्डू खिलाए और इस राशि के भाई अपनी बहनों को अच्छी-सी पीले रंग की ड्रेस गिफ्ट करें।
मिथुन राशि
इस राशि वाली बहनें अपने भाई को टीका लगाने के बाद गुलाब जामुन खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को फुटवियर गिफ्ट करें|
Image Source : india tv कर्क
कर्क राशि
इस राशि वाली बहनें अपने भाई को टीका लगाने के बाद कोई रसदार मिठाई जैसे- रस मलाई खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को घड़ी गिफ्ट करें।
Image Source : india tvसिंह
सिंह राशि
इस राशि वाली बहन अपने भाई को टीका लगाने के बाद काजू की बर्फी खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट गिफ्ट करें|
Image Source : india tv कन्या सिंह कर्क
कन्या राशि
इस राशि वाली बहनें अपने भाई को टीका लगाने के बाद खोये से बनी कोई मिठाई खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को मेकअप किट गिफ्ट करें|
तुला राशि
इस राशि वाली बहनें अपने भाई को टीका लगाने के बाद केसर युक्त मिठाई खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को चॉकलेट गिफ्ट करें|
वृश्चिक राशि
इस राशि वाली बहनें अपने भाई को टीका लगाने के बाद नारंगी रंग की कोई मिठाई जैसे - इमरती खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को गर्म कपड़े गिफ्ट करें|
धनु राशि
इस राशि वाली बहनें अपने भाई को टीका लगाने के बाद पनीर से बनी कोई मिठाई खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को फूल के प्रिंट वाला कोई कपड़ा देकर उनका आशीर्वाद लें।
Image Source : india tvमकर
मकर राशि
इस राशि वाली बहनें अपने भाई को टीका लगाने के बाद बेसन से बनी कोई मिठाई जैसे- सोन पापड़ी खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को उसकी जरूरत की कोई चीज़ गिफ्ट करें।
Image Source : india tvकुंभ
कुंभ राशि
इस राशि वाली बहनें अपने भाई को टीका लगाने के बाद बर्फी खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को पर्स गिफ्ट करें।
मीन राशि
इस राशि वाली बहनें अपने भाई को टीका लगाने के बाद पेठे की मिठाई खिलाएं और इस राशि के भाई अपनी बहनों को इयररिंग्स गिफ्ट करें।
आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7।30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं