Bhai Dooj 2025 Date And Time (भाई दूज कब है 2025): भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों को टीका करती हैं और उनके स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करती हैं। भाई दूज को भाऊ बीज, भात्र द्वितीया और भतरु द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। ये पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है और इस साल ये तिथि 22 और 23 अक्टूबर दोनों ही दिन पड़ रही है। ऐसे में जानिए किस दिन भाई दूज मनाना ज्यादा सही रहेगा।
भाई दूज कब है 22 या 23 अक्टूबर 2025 (Bhai Dooj 2025 Date)
भाई दूज 23 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन भाई को टीका करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:19 से 03:35 बजे तक रहेगा।
भाई दूज कैसे मनाते हैं (Bhai Dooj Kaise Manate Hai)
भाई दूज के दिन बहनें प्रातःकाल स्नान कर व्रत का संकल्प लेती हैं और अपने भाई को आमन्त्रित कर पूजा की थाली सजाती हैं। भाई के माथे पर घी का टीका लगाकर कलावा बांधती हैं और उनकी आरती उतारती हैं। इसके बाद बहन भाई को मिठाई खिलाती है। भाई अपनी सामर्थ्यानुसार बहन को कुछ न कुछ उपहार जरूर देते हैं।
भाई दूज क्यों मनाया जाता है (Bhai Dooj Ki Katha)
भाई दूज का त्योहार यमराज और उनकी बहन युमना से जुड़ा है। कहते हैं इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने उनके घर गए थे। अपने भाई को देख यमुना बहुत प्रसन्न हुईं और उन्होंने उनकी आरती उतारी और अपने हाथों से भोजन बनाकर खिलाया। कहते हैं तभी से भाई दूज मनाने की परंपरा शुरू हो गई।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Govardhan Puja 2025 LIVE: गोवर्धन पूजा कब है 21 या 22 अक्टूबर? जान लें सही डेट, पूजा विधि, मुहूर्त, सामग्री लिस्ट समेत सारी जानकारी
Dhan Laxmi Potli: दिवाली पर क्यों बनाई जाती है धनलक्ष्मी पोटली, जानिए इसके अंदर क्या-क्या रखा जाता है