Dhan Laxmi Potli Kaise Banaye: दिवाली का दिन मां लक्ष्मी की अराधना से जुड़ा हुआ है। ऐसे में हर कोई इस दिन अपने-अपने तरीके से माता को प्रसन्न करने के उपाय करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली का एक उपाय ऐसा है जिससे माता शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती हैं। ये उपाय है धन लक्ष्मी पोटली। बता दें दीपों के त्योहार पर धन लक्ष्मी पोटली बनाने का विशेष महत्व माना जाता है। चलिए जानते हैं क्या होती है धनलक्ष्मी पोटली और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की पड़ती है जरूरत।
धनलक्ष्मी पोटली की सामग्री (Dhan Laxmi Potli Samagri)
- लाल कपड़ा
- 5 गोमती चक्र
- 5 कौड़ियां
- पीली सरसों
- अक्षत
- कुमकुम
- 2 कमल गट्टा
- कलावा
- 5 इलायची
- चांदी का सिक्का
- 500 का नोट
- धनिया
- 5 लौंग
- 1 सुपारी
- 1 हल्दी साबुत
धन लक्ष्मी पोटली कैसे तैयार करें (Dhan Laxmi Potli Kaise Banaye)
सबसे पहले एक लाल कपड़ा लें। फिर ऊपर दी गई सभी सामग्रियों को एक-एक करके इस कपड़े में रखते जाएं। फिर कपड़े को अच्छे से बांध लें। दिवाली पूजन के समय इस पोटली को जरूर रखें। फिर अगले दिन पोटली को घर की तिजोरी या जहां भी आप पैसा रखते हैं वहां रख दें। कहते हैं इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
दिवाली पर लक्ष्मी जी की आरती करनी चाहिए या नहीं? दूसरों की बातों में आकर कहीं आप भी न कर दें ये गलती
दिवाली पर कितने दिए जलाएं, किस दिशा से जलाना शुरू करें और शुभ मुहूर्त क्या रहेगा