1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Chaitra Navratri Colors List 2026: नवरात्रि के 9 दिन पहनें इन शुभ रंगों के कपड़े, मां दुर्गा की मिलेगी विशेष कृपा, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव

Chaitra Navratri Colors List 2026: नवरात्रि के 9 दिन पहनें इन शुभ रंगों के कपड़े, मां दुर्गा की मिलेगी विशेष कृपा, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव

Chaitra Navratri 2026 Colors List (नवरात्रि के नौ रंग): चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों तक इन रंगों को कपड़े पहनना शुभता का प्रतीक माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि किस दिन कौनसे रंग का कपड़ा पहनना चाहिए।

चैत्र नवरात्रि के नौ दिन के रंग- India TV Hindi
Image Source : PEXELS चैत्र नवरात्रि के नौ दिन के रंग

Chaitra Navratri 2026 Colors List (नवरात्रि के नौ रंग):  19 मार्च, शुक्रवार से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है। देवी दुर्गा की उपासना के लिए नवरात्रि का समय अति उत्तम माना जाता है। नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि चैत्र नवरात्रि के समय माता रानी पृथ्वीलोक पर आती हैं। ऐसे में देवी मां को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। नवरात्रि में व्रत करने के साथ ही कलश स्थापना और अखंड ज्योत जलाने का भी विधान है। कहते हैं कि ऐसा करने से मां अंबे की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं आपको बता दें कि नवरात्रि के हर दिन एक खास रंग का विशेष धार्मिक महत्व होता है। मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के 9 दिनों तक इन शुभ रंगों के कपड़े पहनने से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि के 9 दिन कौनसे रंग के कपड़े पहनें।

चैत्र नवरात्रि का पहला दिन- पीला, लाल रंग

चैत्र नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। पीला रंग ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा नवरात्रि के पहले दिन लाल रंग के कपड़े पहनना भी अच्छा होता है।

चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन- हरा, सफेद रंग

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन हरे रंग के कपड़े शुभ होगा। हरा रंग समृद्धि और विकास का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। यह रंग भी शुभ होता है।

चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन- हरा, आसमानी, नारंगी रंग

चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। नवरात्र के तीसरे दिन हरा, आसमानी और नारंगी के कपड़े पहनने चाहिए। ये तीनों रंग शुभ माने गए हैं।

चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन- नारंगी रंग

चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन देवी कूष्मांडा की उपासना की जाती है। इस दिन देवी मां की आराधना नारंगी रंग के कपड़े पहनकर करें। 

चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन- सफेद रंग

चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा का विधान है। इस दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनना शुभ होगा। 

चैत्र नवरात्रि का छठा दिन (षष्ठी)- लाल, हरा, आसमानी, नारंगी

चैत्र नवरात्रि के छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन लाल रंग के कपड़े लाभदायक रहेगा। हिंदू धर्म में लाल रंग को अति शुभ माना गया है। इसके अलावा षष्ठी तिथि के दिन हरा, आसमानी, नारंगी रंग के भी कपड़े पहन सकते हैं।

चैत्र नवरात्रि-सातवां दिन (सप्तमी)- नीला रंग, काला, ग्रे

चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना की जाती है। इस दिन नीला रंग का कपड़े पहनना शुभ माना गया है। नीले के अलावा नवरात्रि सप्तमी तिथि को काला और ग्रे रंग के कपड़ा पहनना भी अच्छा माना जाता है।

चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन (अष्टमी)- गुलाबी रंग, सफेद, लाल

चैत्र नवरात्रि के आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित है। इस दिन माता गौरी की उपासना की जाती है। साथ ही कन्या पूजन भी किया जाता है। तो अष्टमी पूजा के दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनें। मां गौरी को सफेद और लाल रंग भी अति प्रिय है तो इस रंग के वस्त्र पहनना भी शुभ होगा।

चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन (नवमी)- लाल, नारंगी

चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन लाल और नारंगी रंग  के कपड़े पहनने शुभ माना गया है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में जौ बोने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिए सही नियम, तभी माता रानी की बरसेगी कृपा

Chaitra Navratri 2026 Puja Vidhi, Samagri: नवरात्रि की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा, चेक करें सामग्री लिस्ट और नोट कर लें कलश स्थापना का मुहूर्त