Diwali 2022 Upay: धन-दौलत, समृद्धि पाने के लिए लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खूब जतन करते हैं। धनतेरस के दिन सुख-समृद्धि देने वाली चीजें खरीदते हैं। दिवाली के लिए घर की साफ-सफाई और सजावट करते हैं। दरवाजे पर दीए और रंगोली सजाते हैं, ताकि मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करें और हमेशा वास करें। आज हम ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ ऐसे उपाय जानते हैं, जिन्हें दिवाली के दिन करना खूब लाभ, समृद्धि और सफलता देता है।
जल्दी अमीर बनने के उपाय
यदि जल्दी धनवान बनना चाहते हैं तो बड़ी दिवाली की शाम को बरगद के पेड़ की जटा में गांठ लगा दें। इससे अचानक पैसा मिलता है। जब धन मिल जाए, तो उसके बाद उस गांठ को खोल दें।
इनकम बढ़ाने का उपाय
यदि अपनी इनकम और सैलरी बढ़ाना चाहते हैं, तो दिवाली की शाम को साबुत उड़द, दही और सिंदूर किसी पीपल की जड़ में रख दें और एक दीपक भी जलाएं।
समृद्धि पाने का उपाय
अगर आप चाहते हैं तो आपके घर में खूब धन-समृद्धि रहे तो दिवाली की रात उल्लू की तस्वीर तिजोरी के पास लगा लें।
ऐसे करें मां लक्ष्मी की आरती
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली की रात मां लक्ष्मी की पूरी भक्ति-भाव से आरती जरूर करें। इसके लिए मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान चांदी की कटोरी में कपूर जलाएं और माता लक्ष्मी की आरती करें। इससे धन वृद्धि होगी और हर काम में सफलता मिलेगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)