1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग, पूरी होंगी आपकी सभी मनोकामनाएं

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग, पूरी होंगी आपकी सभी मनोकामनाएं

Ganesh Chaturthi Bhog Samagri: गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की पूजा के साथ ही उनके प्रिय भोग भी भक्त अर्पित करते हैं। बप्पा को लगाया गया भोग आपके जीवन में भी सुख-समृद्धि लाता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि गणेश चतुर्थी के दिन किन चीजों का भोग आपको लगाना चाहिए।

Ganesh Chaturthi 2025- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH गणेश चतुर्थी 2025

Ganesh Chaturthi 2025: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का अवतरण हुआ था, इसलिए हिंदू धर्म में यह दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा के दौरान बप्पा को उनके प्रिय भोजन का भोग भी लगाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ईश्वर को लगाया गया भोग आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि गणेश चतुर्थी के दिन भोग के रूप में बप्पा को क्या अर्पित करें। 

गणेश चतुर्थी पर लगाएं इन चीजों का भोग

मोदक का भोग 

भगवान गणेश को मोदक अतिप्रिय है, इसलिए भोग सामग्री में आपको मोदक अवश्य रखना चाहिए। अगर घर पर ही मोदक बनाने वाले हैं तो इसको बनाने में गुड़, आटे और नारियल का उपयोग आपको करना चाहिए। 

फल का भोग 

भगवान गणेश को आम, सेब,  केले के साथ ही किसी भी मौसमी फल का भोग आप लगा सकते हैं। फलों का भोग भी भगवान गणेश को भाता है। भगवान गणेश को फलों का भोग लगाने से आपको आरोग्य की प्राप्ति होती है। 

मिठाई का भोग 

गणेश चतुर्थी के पावन मौके पर मिठाई का भोग भी गणेश जी को जरूर लगाएं। मिठाई में बर्फी, मोतीचूर के लड्डू, तिल या नारियल के लड्डू, जलेबी और श्रीखंड आप अर्पित कर सकते हैं। भगवान गणेश को मिठाई का भोग लगाने से आपके जीवन में भी हमेशा मिठास बनी रहती है। साथ ही मिठाई का भोग लगाने से आपके धन-धान्य में भी वृद्धि होती है। 

हिंदू धर्म में भोग का महत्व 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ईश्वर को लगाया गया भोग आपको आध्यात्मिक उन्नति देता है। भोग लगाने से आप अपनी कृतज्ञता परमात्मा के प्रति व्यक्त करते हैं जिससे आपको भी आत्मिक संतुष्टि मिलती है। ईश्वर को लगाया गया भोग आपको विनम्र बनाता और इस भोग को बाद में प्रसाद के रूप में बांटकर आप सामाजिक सौहार्द का संदेश भी देते हैं। यानि ईश्वर और मानव के बीच आस्था और भक्ति का सेतु भोग लगाने से बनता है। यही वजह है कि हिंदू धर्म में हर तीज-त्योहार के दौरान ईश्वर को भोग लगाने की बात कही जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Ganesh Chaturthi 2025 Sthapana Muhurat: गणेश चतुर्थी कल? जानिए गणपति बप्पा की स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा

Chandra Grahan 2025: शनि की राशि में लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन 3 राशियों को बरतनी होगी सावधानी, वरना पछताएंगे