1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chandra Grahan 2025: शनि की राशि में लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन 3 राशियों को बरतनी होगी सावधानी, वरना पछताएंगे

Chandra Grahan 2025: शनि की राशि में लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन 3 राशियों को बरतनी होगी सावधानी, वरना पछताएंगे

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 24, 2025 09:01 am IST,  Updated : Aug 24, 2025 09:01 am IST

Chandra Grahan 2025: साल 2025 का आखिरी चंद्रग्रहण 7 सितंबर को लगने जा रहा है। इस ग्रहण का बुरा प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ सकता है। ये राशियां कौन सी हैं और क्या सावधानियां इनको बरतनी चाहिए, आइए जानते हैं।

Chandra Grahan 2025- India TV Hindi
चंद्र ग्रहण 2025 Image Source : INDIA TV

Chandra Grahan: साल 2025 का आखिरी चंद्रग्रहण 7 सितंबर को लगने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगेगा। चंद्रग्रहण की शुरुआत रात्रि रात्रि 9 बजकर 58 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति 1 बजकर 26 मिनट पर होगी। यह चंद्रग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर भी पड़ेगा, आइए ऐसे में जान लेते हैं कि किन राशियों के लिए यह ग्रहण सबसे प्रतिकूल साबित हो सकता है। साथ ही इन राशियों को क्या उपाय करने चाहिए इसके बारे में हम आपको जानकारी देंगे। 

कर्क राशि 

चंद्रमा आपकी ही राशि के स्वामी हैं और ग्रहण के दौरान चंद्रमा की शक्ति क्षीण होने से कर्क राशि के जातकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आप मानसिक रूप से अस्थिर हो सकते हैं। बेवजह की चिंताएं आपको सताएंगी। अचानक से जीवन में नकारात्मक परिवर्तन आ सकता है। सेहत और रिश्तों को लेकर आपको बेहद सावधान रहना होगा। इस दिन जितना कम बोलेंगे उतना अच्छा रहेगा। उपाय के तौर पर आपको भगवान शिव के मंत्रों का जप करना चाहिए। इससे प्रतिकूलता काफी हद तक कम हो जाएगी। 

कन्या राशि 

साल का अंतिम चंद्रग्रहण आपके छठे भाव में लगेगा। ग्रहण के दौरान आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता होगी, वो आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। इस दौरान धन से जुड़े मामलों को लेकर भी सावधान रहें और पैसा का निवेश करने से बचें। परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है हालांकि आपको बहस करने से बचना चाहिए। चंद्रग्रहण के दिन एकांत में समय बिताना और धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना आपके लिए अच्छा रहेगा। इसके साथ ही चंद्र ग्रह के मंत्रों का जप भी आप कर सकते हैं। 

मीन राशि 

चंद्रग्रहण आपकी राशि से द्वादश भाव में लगेगा। इस भाव को हानि का भाव भी कहा जाता है। चंद्रग्रहण के प्रभाव से आपके खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत को लेकर भी इस राशि के जातकों को सावधानी बरतनी होगी। प्रेम और वैवाहिक संबंधों में किसी तीसरे की वजह से गलतफहमियां पैदा होने की आशंका है। ग्रहण के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए आपको योग-ध्यान का सहारा लेना चाहिए। इसके साथ ही चंद्रमा से जुड़ी चीजों जैसे-जल, दूध, चांदी आदि का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Bhadrapada Amavasya 2025: शनिश्चरी भाद्रपद अमावस्या की रात करें ये उपाय, जाग उठेगा भाग्य; धन-वैभव की होगी प्राप्ति

गणेश चतुर्थी की पूजा में वास्तु के इन नियमों का करें पालन, बप्पा जीवन की हर विघ्न बाधा को करेंगे दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।