Guru Vakri Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र में गुरु यानी कि बृहस्पति का गोचर शुभ माना जाता है। गुरु एक ऐसा ग्रह है जो जीवन में विद्या, वैवाहिक जीवन, धन और समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। बृहस्पति ग्रह 29 जुलाई, शुक्रवार को अपनी मूल मीन में वक्री गोचर कर चुके हैं। ग्रह की चाल बदलने से सभी 12 राशियों के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं गुरु के इस वक्री गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा? मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानिए गुरु के वक्री गोचर का मेष राशि, वृष राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि, धनु राशि, मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि पर क्या असर दिखेगा और किन राशियों के जीवन में हलचल मचने वाली है।
मेष राशि (Aries)
गुरु का मीन राशि में वक्री होना मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में पद या प्रतिष्ठा बढ़ाने के योग हैं। नया भवन खरीद सकते हैं। व्यापार में उन्नति होगी। सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। विदेश यात्रा या विदेशी नागरिकता के लिए किए गए प्रयास भी सफल होंगे।
वृष राशि (Taurus)
देवग्रह बृहस्पति का वक्री होना आपकी राशि के लिए धन योग बनाता है। गुरु की चाल में बदलाव से आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को धन लाभ होगा। नौकरी कर रहे लोगों के कार्य में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।
Image Source : pixabayGuru Vakri Gochar 2022
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लोगों के लिए बृहस्पति की उल्टी चाल खुशियां लाएगा। इस दौरान आपकी नौकरी में बदलाव संभव है। नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। विदेश योग बन रहा है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए देवग्रह गुरु का वक्री होना मान सम्मान में वृद्धि लाएगा। इस बीच आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। सुख-समृद्धि में भी वृद्धि हो सकती है। नौकरी का नया प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापारियों को निवेश का लाभ मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
Image Source : pixabayGuru Vakri Gochar 2022
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। तरक्की के कई नए रास्ते मिलेंगे। जान लें कि इस समय वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे की दखल से रिश्ते में दरार आ सकती है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए बृहस्पति की उल्टी चाल लाभकारी रहेगी। परिवार के साथ खुशी के पल बिताने के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होते नजर आएंगे। साझेदारी संबंधित व्यवसाय में आर्थिक लाभ हो सकता है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों को बृहस्पति की चाल से कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार के मामले में काम अच्छा रहेगा लेकिन गुप्त शत्रु अधिक रहेंगे। सेहत के प्रति सावधान रहें। विदेशी कंपनियों में सेवा या नागरिकता के लिए किए गए प्रयास भी सफल होंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
नवविवाहित लोग अपने विकास की योजना बना सकते है। आपके बच्चों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे और यह आपको गौरवान्वित करेगा। छात्रों लिए यह एक अद्भुत समय है क्योकि वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अपनी खुद की फर्म के एक से अधिक स्रोत या क्षेत्र से आमदनी बढ़ेगी।
Image Source : pixabayGuru Vakri Gochar 2022
धनु राशि (Sagittarius)
बृहस्पति का वक्री होना धन राशि के जातकों के लिए नई संपत्ति खरीदने का योग बना रहा है। नया भवन या वाहन खरीद सकते हैं। शादी का योग बन सकता है। नौकरी और व्यापार में उन्नति का समय है। जीवन सुखमय रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के जीवन में बदलाव शुरू हो जायेंगे। नौकरी, व्यापर और अभ्यास के लिए स्थान परिवर्तन हो सकता हे। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा देनी है तो सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलता रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लोगो के लिए इस अवधि के दौरान आर्थिक स्थिति में धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों के विवाह का योग बन सकता है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को इससे लाभ होने वाला है। सबसे पहले आप अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में चुनौतियां आएंगी लेकिन इससे प्रगति का मार्ग भी प्रशस्त होगा। धार्मिक कार्य में खर्च बढ़ सकता हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कर्ज आदि से मुक्ति मिल सकती है।
श्री ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।