1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Shastra: भूलकर भी घर में ना लगाएं भोलेनाथ की ऐसी तस्वीर, छिन सकती है सुख शांति

Vastu Shastra: भूलकर भी घर में ना लगाएं भोलेनाथ की ऐसी तस्वीर, छिन सकती है सुख शांति

 Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Jul 29, 2022 09:00 am IST,  Updated : Jul 29, 2022 09:35 am IST

Vastu Tips: यह जानना जरूरी है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भगवान शिव की कैसी तस्वीर लगानी चाहिए।

Vastu Shastra- India TV Hindi
Vastu Shastra Image Source : INDIA TV

Highlights

  • सावन में शिव जी की पूजा का है महत्व
  • घर पर लगाएंं भोलेनाथ की तस्वीर
  • लेकिन जान लीजिए सही दिशा

Vastu Shastra: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति का सबसे सही समय है। भोले के भक्त इस मौके पर अपने आराध्य की तस्वीर और मूर्ति घर में लाते हैं और स्थापित करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव की तस्वीर घर में लाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए घर में भगवान शिव की तस्वीर का महत्व और उसे लगाने की सही जगह और नियम। 

सावन में भोले की तस्वीर 

घर में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है और अब तो वैसे भी सावन का महीना चल रहा है। सावन का महीना शिव जी के लिये बड़ा ही खास है तो इस दौरान घर में शिव जी की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। 

Vastu Shastra: इस दिशा में रखें गुलाब की पंखुड़ियों से भरी कटोरी, खिंची चली आएंगी खुशियां

इस दिशा में लगाएं शिव की तस्वीर 

लेकिन सवाल यह है कि घर में भगवान शिव की कैसी और किस दिशा में तस्वीर लगाएं? तो आपको बता दें कि उत्तर दिशा भगवान शिव की प्रिय दिशा है और इसी दिशा में भगवान शिव का निवास स्थल, यानी कैलाश पर्वत है। इसीलिये घर में भी भगवान शिव की तस्वीर लगाने के लिये उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए। इस दिशा में तस्वीर लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

Vastu Shastra: हाथी की तस्वीर और मूर्ति लाएगी सुख-समृद्धि, जानिए क्या हैं वास्तु के नियम

भूलकर भी ना लगाएं ऐसी तस्वीर

उत्तर दिशा में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें वे शांत व ध्यान की मुद्रा में हो या फिर नंदी के ऊपर बैठे हो। इसके अलावा आप शिवजी की ऐसी तस्वीर भी लगा

सकते हैं, जिसमें वे अपने पूरे परिवार के साथ बैठे हों। वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर में शिव जी की ऐसी तस्वीर न लगाएं, जिसमें वे क्रोध अवस्था में हों या अपना रौद्र रूप धारण किये हों। यह घर की सुख-शांति के लिये ठीक नहीं है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल