Raksha bandhan: सावन आते ही बहन और भाईयों को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने की जल्दी होने लगती है, और होना भी जरूरी है क्योंकि यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। बता दें रक्षाबंधन सावन माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन 11 अगस्त 2022, गुरुवार को है। इस दिन बहनें अपने भाई के हाथ में राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वादा करते हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 11 अगस्त को है। पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर शुरू होगी और 12 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी।
Vastu Shastra: हाथी की तस्वीर और मूर्ति लाएगी सुख-समृद्धि, जानिए क्या हैं वास्तु के नियम
Vastu Shastra: इस दिशा में रखें गुलाब की पंखुड़ियों से भरी कटोरी, खिंची चली आएंगी खुशियां
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)
संपादक की पसंद