A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती कैसे मनाया जाता है? जानिए हनुमान जन्मोत्सव के दिन क्या-क्या करना चाहिए

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती कैसे मनाया जाता है? जानिए हनुमान जन्मोत्सव के दिन क्या-क्या करना चाहिए

Hanuman Jayanti 2026: 2 अप्रैल को हनुमान जयंती का त्यौहार मनाया जाएगा। तो आइए जानते हैं हनुमान जयंती कैसे मनाया जाता है और इस दिन क्या-क्या करना चाहिए।

हनुमान जयंती 2026- India TV Hindi
Image Source : PEXELS हनुमान जयंती 2026

Hanuman Jayanti 2026: हिंदू धर्म में चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस पावन तिथि के दिन प्रभु श्री राम के परम भक्त और भगवान शिव के 11वें रुद्र अवतार हनुमान जी का जन्म हुआ था। हर साल हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास, धूमधाम और भक्ति उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन बजरंगबली के साथ ही भगवान राम और माता सीता की भी आराधना की जाती है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि हनुमान जयंती कैसे मनाया जाता है और इस दिन क्या-क्या करते हैं।

हनुमान जयंती पूजा विधि

  • हनुमान जयंती के दिन प्रात:काल उठकर स्नान आदि कर साफ कपड़े पहन लें। इस दिन नारंगी, लाल, पीला रंग पहनना अधिक शुभ होता है। 
  • अगर आप हनुमान जयंती का व्रत रखना चाहते हैं तो पूजा से पहले व्रत का संकल्प लें।
  • इसके बाद पूजा घर या मंदिर की सफाई कर गंगाजल छिड़कर शुद्ध कर लें।
  • अब एक चौकी रखें और उसपर लाल कपड़ा बिछाएं। चौकी पर हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें।
  • हनुमान जी के साथ ही प्रभु श्री राम और माता सीता की भी मूर्ति या तस्वीर रखें।
  • प्रतिमा के सामने धूप-दीपक जलाएं।  
  • सबसे पहले भगवान राम और माता सीता की पूजा करें।
  • हनुमान जी को चोला चढ़ाएं,नए वस्त्र और जनेऊ पहनाएं।
  • अब बजरंगबली को फूल, फल, माला, तुलसी चढ़ाएं।
  • हनुमान जी को लड्डू, बूंदी, गुड़ चना, केला और पंचामृत का भोग लगाएं। भोग में तुलसी का पत्ता जरूर रखें।
  • इसके बाद हनुमान चालीसा,  सुंदरकांड का पाठ करें।
  • पूजा का समापन भगवान राम और हनुमान जी की आरती के साथ करें। 
  • आरती के बाद बजरंगबली के मंत्रों का जाप भी जरूर करें।

हनुमान जयंती के दिन इन मंत्रों का करें जाप

  1. ॐ श्री हनुमते नमः॥ (108 बार जाप करें)
  2. ॐ आञ्जनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्॥
  3. मनोजवम् मारुततुल्यवेगम् जितेन्द्रियम् बुद्धिमताम् वरिष्ठम्। वातात्मजम् वानरयूथमुख्यम् श्रीरामदूतम् शरणम् प्रपद्ये॥
  4. ओम नमो भगवते हनुमते नम:॥
  5. ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

हनुमान चालीसा का पाठ

हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। हनुमान चालीसा का पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हनुमान चालसी का पाठ करते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। हनुमान चालीसा का पाठ 7 बार करना सबसे उत्तम माना जाता है।

सुंदरकांड या बजरंग बाण

हनुमान जयंती के दिन सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करना भी शुभ और लाभदायक माना जाता है। इनका पाठ करने से विशेष ऊर्जा मिलती है।

हनुमान जयंती के दिन करें ये काम

  • हनुमान जयंती के दिन प्रभु राम की भक्ति करें।
  • हनुमान जयंती के दिन शाम के समय बजरंगबली के मंदिर जाकर दर्शन करें। वहां प्रसाद चढ़ाएं और इसके साथ ही दीया भी जलाएं।
  • हनुमान जी को चमेली का तेल, सिंदूर और लाल चोला चढ़ाएं। 
  • हनुमान जयंती के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें। इस दिन  मन, वचन और कर्म से शुद्धता बनाए रखें।
  • हनुमान जयंती के दिन गरीब, जरूरतमंदों को अन्न, धन और वस्त्र का दान करें। 
  • हनुमान जयंती के दिन बंदरों को केला खिलाएं। ऐसा करना पुण्यकारी माना जाता है।
  • हनुमान जयंती के दिन सात्विक आहार का सेवन करें। इस दिन तामसिक चीजों से दूरी बनाकर रखें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Hanuman Jayanti 2026 Bhog: हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली को लगाएं उनकी प्रिय चीजों का भोग, केसरी नंदन होंगे प्रसन्न

02 April 2026 Ka Panchang: गुरुवार को मनाई जाएगी हनुमान जयंती, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय