1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Hanuman Jayanti 2026 Bhog: हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली को लगाएं उनकी प्रिय चीजों का भोग, केसरी नंदन होंगे प्रसन्न

Hanuman Jayanti 2026 Bhog: हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली को लगाएं उनकी प्रिय चीजों का भोग, केसरी नंदन होंगे प्रसन्न

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 01, 2026 05:50 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 05:51 pm IST

Hanuman Jayanti 2026: हर साल चैत्र पूर्णिमा के दिन धूमधाम और भव्यता के साथ हनुमान जन्मोत्सव का त्यौहार मनाया जाता है। हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलता है।

हनुमान जयंती 2026- India TV Hindi
हनुमान जयंती 2026 Image Source : PEXELS

Hanuman Jayanti 2026 Bhog: हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती का त्यौहार मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। इस साल हनुमान जयंती 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में भी जाना जाता है। हनुमान जयंती के दिन अंजनीसुत की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने के साथ ही उनके प्रिय भोग भी अर्पित करें। ऐसा करने से केसरी नंदन अति प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। तो आइए जानते हैं कि हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली को क्या-क्या भोग लगाना चाहिए।

खीर

बजरंगबली को खीर अति प्रिय है। तो हनुमान  जयंती के दिन पवनपुत्र को खीर का भोग अवश्य लगाएं। कहते हैं कि खीर का भोग लगाने से जातक को धन से जुड़ी दिक्कतें कभी नहीं आती हैं।

बूंदी के लड्डू 

हनुमान जी को बूंदी अत्यंत पसंद है। ऐसे में हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली को बूंदी या फिर बूंदी के लड्डू जरूर अर्पित करें। बूंदी के लड्डू का भोग लगाने से संकटमोचन प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर मुराद शीघ्र पूरी करते हैं।

गुड़ चना

हनुमान को गुड़ चना भी पसंद है। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अजंनी के लाल हनुमान जी को गुड़ चना का भोग लगाएं। मारुति नंदन को गुड़ चना चढ़ाने से कुंडली से मंगल दोष दूर होता है। साथ ही समस्त परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है।

बेसन के लड्डू

हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली को बेसन के लड्डू को भी भोग लगा सकते हैं। बेसन के लड्डू भी वायुपुत्र को प्रिय है। बेसन के लड्डू चढ़ाने से संकटमोचन की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

केला

फलों में  केला हनुमान जी को अति प्रिय है। ऐसे में हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली को केला चढ़ाएं। केला चढ़ाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

इमरती 

हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को केला इमरती चढ़ाना न भूलें। बजरंगबली को इमरती भी बहुत प्रिय है। इमरती चढ़ाने से हनुमान जी की कृपा से सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं और अटके हुए कार्य भी शीघ्र पूरे हो जाते हैं।

चूरमा

चूरमा भी हनुमान जी के प्रिय भोग में से एक है। राजस्थान और उत्तर भारत के कई हिस्सों में हनुमान जी को चूरमा चढ़ाया जाता है। चूरमा गेहूं के आटे , घी, गुड़ या चीनी से मिलाकर बनाया जाता है।

तुलसी

हनुमान जी को भोग लगाते समय ध्यान रखें कि उसमें तुलसी दल यानी तुलसी का पत्ता जरूर रखा हो, क्योंकि इसके बिना वे भोग ग्रहण नहीं करते। तुलसी के बिना हनुमान जी की पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। तो हनुमान जयंती की पूजा से लेकर भोग तक में तुलसी का पत्ता जरूर रखें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

02 April 2026 Ka Panchang: गुरुवार को मनाई जाएगी हनुमान जयंती, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Hanuman Jayanti 2026: इन राशियों पर सदैव बनी रहती है बजरंगबली की कृपा, मानी जाती हैं हनुमान जी की प्रिय राशियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।