Hanuman Jayanti 2026: इन राशियों पर सदैव बनी रहती है बजरंगबली की कृपा, मानी जाती हैं हनुमान जी की प्रिय राशियां
Hanuman Jayanti 2026: इन राशियों पर सदैव बनी रहती है बजरंगबली की कृपा, मानी जाती हैं हनुमान जी की प्रिय राशियां
ज्योतिषों के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी हैं जिनपर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है। इन्हें अपने जीवन में ज्यादा परेशानियां नहीं झेलनी पड़ती है। बजरंगबली की कृपा से इन राशि के जातकों का जीवन सुखमय रहता है।
Published : Apr 01, 2026 04:42 pm IST, Updated : Apr 01, 2026 04:42 pm IST
1/6Image Source : FREEPIK
इस साल हनुमान जयंती का त्यौहार 2 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन ही माता अंजना और वानरराज केसरी के घर बजरंगबली का जन्म हुआ था। इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा और सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया जाता है। इतना ही नहीं जगह-जगह पर भंडारा भी कराया जाता है। कहते हैं कि हनुमान जयंती के दिन ऐसा करने से बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
2/6Image Source : PEXELS
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे जिनपर बजरंगबली की खास कृपा रहती है। ज्योतिषों के अनुसार, ये राशियां हनुमान जी की प्रिय होती हैं और इनके जीवन में आने वाले सभी संकट को संकटमोचन हर लेते हैं। तो आइए जानते हैं हनुमान जी की प्रिय राशियों के बारे में।
3/6Image Source : INDIA TV
मेष राशि हनुमान जी की प्रिय राशियों में से एक मानी जाती है। इस राशि के जातकों पर बजरंगबली की कृपा सदैव बनी रहती है। इतना ही नहीं मेष राशि वालों को कभी भी धन से जुड़ी दिक्कतें नहीं आती हैं और करियर में भी तरक्की मिलती रहती है।
4/6Image Source : INDIA TV
सिंह राशि का स्वामी सूर्य हैं। सूर्य देव को हनुमान जी का गुरु माना जाता है। सिंह राशि बजरंगबली की प्रिय राशि है। इन्हें कम उम्र में ही सारी सुख-सुविधाएं और तरक्की मिल जाती है। सिंह राशि के जातकों को ज्यादा संघर्ष भी नहीं करना पड़ता है।
5/6Image Source : INDIA TV
वृश्चिक राशि भी हनुमान जी की प्रिय राशि मानी जाती है। बजरंगबली की पूजा करने से इस राशि के जातकों पर कभी भी कोई संकट नहीं आता है। इन पर हनुमान जी की कृपा सदैव बनी रहती है। इनकी आर्थिक स्थिति भी हमेशा मजबूत बनी रहती है।
6/6Image Source : INDIA TV
कुंभ राशि वालों पर हनुमान जी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। इस राशि के जातकों के जीवन में सकरात्मकता बनी रहती है। इतना ही नहीं इनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।