1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Kamada Ekadashi Shubh Muhurat 2026: कल रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत, जान लीजिए पूजा का सही मुहूर्त और मंत्र

Kamada Ekadashi Shubh Muhurat 2026: कल रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत, जान लीजिए पूजा का सही मुहूर्त और मंत्र

Kamada Ekadashi 2026: 29 मार्च को को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। यह व्रत अत्यंत ही पुण्यकारी माना गया है। कामदा एकादशी का व्रत करने से सभी तरह के पाप और दुख मिट जाते हैं। तो आइए जानते हैं कामदा एकादशी पूजा मुहूर्त के बारे में।

कामदा एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE कामदा एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त

Kamada Ekadashi Shubh Muhurat 2026: प्रत्येक माह में दो बार एकादशी का व्रत आता है एक कृष्ण और दूसरा शुक्ल पक्ष में। हर महीने में आने वाली एकादशी को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के रूप में जाना जाता है। चैत्र नवरात्रि और राम नवमी के बाद यह पहली एकादशी होती है। कामदा एकादशी का उपवास करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस साल कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च 2026 को रखा जाएगा। तो आइए जानते हैं कि कामदा एकादशी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। साथ ही जानेंगे एकादशी पूजा मंत्र के बारे में।

कामदा एकादशी शुभ मुहूर्त 2026

इस साल कामदा एकादशी व्रत की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस कि स्थिति बनी हुई थी। लेकिन उदयातिथि के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च को ही रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 28 मार्च को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 29 मार्च को सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर होगा। कामदा एकादशी के दिन पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 1 मिनट से सुबह 5 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से दोपहर 1 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।

कामदा एकादशी के दिन करें भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप

  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
  • ॐ नारायणाय नम:
  •  ॐ हूं विष्णवे नम:।
  • ॐ नमो नारायण। 
  • श्री मन नारायण नारायण हरि हरि। 
  • ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्

कामदा एकादशी व्रत महत्व

कामदा एकादशी को उपवास करने से श्रेष्ठ संतान की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस व्रत को करने से व्यक्ति को समृद्धि, संपन्नता और उन्नति की प्राप्ति होती है। कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी जरूर करें। ऐसा करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है और परिवार में खुशहाली सदैव बनी रहती है। एकादशी के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से  मां लक्ष्मी की उपासना करने से धन, एश्वर्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Kamada Ekadashi Upay: कामदा एकादशी के दिन जरूर करें ये खास उपाय, भगवान विष्णु की कृपा से हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा

Chaitra Purnima 2026: हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा कब है, 1 या 2 अप्रैल? जानें सही डेट और स्रान-दान का मुहूर्त