1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. जन्माष्टमी पर क्या चाय या कॉफी पी सकते है, जानिए व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए?

जन्माष्टमी पर क्या चाय या कॉफी पी सकते है, जानिए व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए?

आज श्री कृष्ण का 5252वां जन्मदिन है। इस दौरान पूरे देश में लोग व्रत कर रहे हैं। ऐसे में सभी के मन में एक सवाल उठता है कि क्या जन्माष्टमी पर क्या चाय या कॉफी पीया जा सकता है?

Krishna Janmashtami- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH कृष्ण जन्माष्टमी

आप जन्माष्टमी के दिन व्रत कर रहे हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि खाया जा सकता है या क्या पिया जा सकते है। अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि जन्माष्टमी व्रत के दौरान दिन भर क्या खाया जा सकता है, इसके अलावा, जेहन में यह भी सवाल होता है कि क्या चाय या कॉफी पी सकते है? आइए जानते हैं इसका जवाब...

जन्माष्टमी के व्रत में हम क्या खा सकते हैं?

  • व्रत के दौरान जातक फल खा सकते हैं, ताजे फल शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। साथही कब्ज जैसी समस्या को भी दूर करते हैं। ताजे फल में जातक केला, सेब, अंगूर, आम आदि खा सकते हैं।
  • व्रत के दौरान साबुदाना, मखाना,मूंगफली का भी सेवन कर सकते हैं। साथ ही आप साबुदाना की खिचड़ी भी खा सकते हैं।
  • डाइट में दूध और दही दोनों को जोड़ सकते हैं। दूध के सेवन से शरीर की कमजोरी दूर की जा सकती है। साथ ही दही भी शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है।

क्या चाय या कॉफी का सेवन कर सकते हैं?

अक्सर लोगों के दिमाग में यह सवाल कौंधता है कि वे व्रत के दौरान चाय या कॉपी पी सकते हैं या नहीं। इसका जवाब हम आपको देते हैं कि व्रत के दौरान चाय पीया जा सकता है, लेकिन  शरीर के हालात को देखते हुए चाय नहीं पीना चाहिए क्योंकि चाय से पेट में गैस की समस्या बन सकती है। अगर आपने व्रत के दौरान आलू आदि का सेवन किया है तो कॉफी का सेवन कर सकते हैं लेकिन अगर खाली पेट हैं तो कॉफी भी पीने से बचें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

​Vastu Tips: घर की छत पर कौए का आना शुभ या अशुभ, यहां जानें
Krishnashtami 2025: जन्माष्टमी की शाम तुलसी के पौधे के पास जरूर करें ये छोटा सा उपाय, श्री कृष्ण प्रसन्न हो देंगे आशीर्वाद