1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Krishnashtami 2025: जन्माष्टमी की शाम तुलसी के पौधे के पास जरूर करें ये छोटा सा उपाय, श्री कृष्ण प्रसन्न हो देंगे आशीर्वाद

Krishnashtami 2025: जन्माष्टमी की शाम तुलसी के पौधे के पास जरूर करें ये छोटा सा उपाय, श्री कृष्ण प्रसन्न हो देंगे आशीर्वाद

 Published : Aug 16, 2025 02:09 pm IST,  Updated : Aug 16, 2025 02:09 pm IST

आज पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास से जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है, ऐसे में आज की शाम बेहद खास रहेगी। इस अवसर पर लोगों को तुलसी के पास एक छोटा सा उपाय जरूर करना चाहिए....

तुलसी- India TV Hindi
तुलसी Image Source : UNSPLASH

आज यानी 16 अगस्त को भगवान श्री कृष्ण का 5252वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। आज का दिन पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आज आप तुलसी के पौधे के पास जाकर एक छोटा सा उपाय करें लें तो भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होंगे और आप को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।

क्या है उपाय?

जन्माष्टमी की शाम को तुलसी के पास गाय के देसी घी का दीपक जलाएं और विष्णु भगवान का ध्यान करें। इसके बाद तुलसी की 7 बार परिक्रमा करें और तुलसी माता के मंत्र और आरती पढ़ें। ऐसे करने से जातक पर भगवान विष्णु और तुलसी मां की कृपा बरसेगी।

तुलसी माता के किन मंत्रों का करें जप

मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी

यह मंत्र भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने और मनचाही मुराद पूरी करने के लिए है।

ॐ श्री तुलस्यै नमः
यह तुलसी माता के नामों में से एक है और उनका स्मरण करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय:
यह एक सामान्य मंत्र है जो तुलसी के पास जाप किया जा सकता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

इसके अलावा, तुलसी मां की स्तुति भी पढ़ें-

तुलसी स्तुति मंत्र

  • देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः
  • नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।
  • तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
  • धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।
  • लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।
  • तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

याद रहे कि जब कान्हा को भोग लगाएं तो तुलसी दल का उपयोग जरूर करें, क्योंकि तुलसी के बिना कान्हा जी का भोग अधूरा माना गया है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

​ये मूलांक वाले बच्चे बनते हैं अमीर, नहीं रहती धन की कमी
Vastu Tips: घर की छत पर कौए का आना शुभ या अशुभ, यहां जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म