Published : Aug 16, 2025 01:00 pm IST, Updated : Aug 16, 2025 01:00 pm IST
1/5Image Source : Unsplash
सनातन धर्म में कौए को पितरों के साथ जोड़ कर देखा जाता है, ऐसे में भारतीय संस्कृति में इनका महत्वपूर्ण स्थान है। इनके घर आने को लेकर लोगों के बीच विभिन्न मान्यताएं और संकेत हैं।
2/5Image Source : unsplash
हिंदू धर्म में कौए को लेकर कई मान्यताएं हैं, एक मान्यता है कि अगर छत पर सुबह-सुबह आकर बैठ गया तो इसका मतलब है कि आपके घर कोई अतिथि आने वाले हैं। ऐसे में कौए आने को लेकर कई संकेत हैं आइए जानते हैं...
3/5Image Source : Unsplash
अगर कौआ सुबह-सुबह घर के उत्तर या पूर्व दिशा की ओर बैठे और कांव-कांव करना शुरू करे तो इसका भी मतलब है कि कोई अतिथि आने वाला है।
4/5Image Source : Unsplash
वहीं, अगर आपके घर की छत पर कौए का झुंड में आते हुए दिखाई देता है, तो यह किसी अनहोनी का संकेत दे रहा है। इसे शुभ नहीं माना जाता, इसका अर्थ कि कोई अप्रिय घटना आपके परिवार में घट सकती है।
5/5Image Source : Unsplash
इसके अलावा, अगर आपके घर में कौआ दक्षिण दिशा की ओर से आए और बोलना शुरू करते तो यह भी अशुभ संकेत माना जाता है। यह घर में पितृ दोष होने का संकेत माना जाता है।