A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. नवरात्रि की अष्टमी तिथि आने वाली हैं, नौकरी तलाश रहे लोगों के पास है ये सुनहरा मौका, जरूर कर लें ये उपाय

नवरात्रि की अष्टमी तिथि आने वाली हैं, नौकरी तलाश रहे लोगों के पास है ये सुनहरा मौका, जरूर कर लें ये उपाय

Ashtami Tithi Upay: बहुत से लोग ऐसे होंगे जो नौकरी की तलाश में होंगे या अगर किसी की शादी में रुकावटें आ रही हैं, तो आने वाली अष्टमी तिथि पर आपके पास अपना भाग्य जगाने का सुनहरा मौका होगा। अगर इस दिन सच्चे मन से मां दुर्गा की आराधना की जाए, तो देवी मां आपकी अर्जी जरूर सुनेंगी।

नौकरी के लिए अष्टमी पर...- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK नौकरी के लिए अष्टमी पर करें ये उपाय

Ashtami Tithi Upay for Remove Marriage and Job Obstacles: नवरात्रि की अष्टमी तिथि का बहुत महत्व बताया गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस शुभ दिन को मां दुर्गा की विशेष कृपा पाने का सुनहरा अवसर बताय गया है। इस दिन माता रानी के आठवें अद्भुत स्वरूप महागौरी की आराधना की जाती है। कहा जाता है कि अगर आपका कोई भी काम पूरा नहीं हो पा रहा है, तो इस दिन मां की पूजा-अर्चना करके मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद पा सकते हैं।

विवाह में आ रही रुकावट दूर करने के लिए उपाय

ज्योतिष विद्या के जानकारों का कहना है कि अगर लंबे समय से आपकी शादी चल रही है या बात बनने-बनने बिगड़ जा रही है, तो इसके लिए अष्टमी पर किया गया उपाय लाभकारी होगा। इसके लिए आने वाली अष्टमी के लिए तैयारी कर लें और यहां बताए जा रहे उपाय को जरूर कर लें।

  • सबसे पहले अष्टमी पर स्नान करके मां दुर्गा को लाल फूल और सिंदूर चढ़ाएं। इस दौरान 108 बार इस मंत्र का जाप करना होगाः "ॐ कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरि. नंदगोपसुतं देवि पतिं मे कुरु ते नमः"
  • कहा जाता है कि इस उपाय को करने वाले साधकों के जीवन में आ रही विवाह से जुड़ी परेशानियों से उन्हें धीरे-धीरे निजात मिलती है।
  • इसके साथ ही अष्टमी पर कन्या भोज कराएं। कन्याओं को लाल चुनरी और चूड़ी जैसी चीजें भेंट करना शुभ माना जाता है। इससे शादी का अवसर जल्दी बनता है।

नौकरी नहीं मिल रही, तो कर लें ये उपाय

अगर आप भी लंबे समय से नौकरी ढूंढ रहे हैं, लेकिन कहीं बात नहीं बन पा रही तो इस शुभ अवसर को हाथ से न जाने दें। ज्योतिषियों का कहना है कि जॉब न मिलने की समस्य से परेशान लोगों के लिए भी अष्टमी तिथि बेहद फलदायी है। इस दिन साधकों को महागौरी की सफेद फूलों और नारियल अर्पित करके विशेष पूजा करनी चाहिए।

  • इस दौरान 108 बार इस मंत्र का जप करेंः “ॐ देवी महागौर्यै नमः”
  • इससे रोजगार के अवसर बनते हैं। कहा जाता है कि इस दिन माता रानी को दूध से बनी चीजों का भोग लगाने के साथ ही गरीबों को सफेद मिठाई और कपड़े दान करना चाहिए। इससे करियर की राह में आने वाली दिक्कतें खत्म होती हैं।
  • अगर आप सच्चे मन से इन उपायों को करते हैं, तो आपको मनवांछित फल की प्राप्ति जरूर होगी। ये उपया न केवल जॉब मिलने में आने वाली रुकावटें दूर करेंगे, बल्कि आपको स्थिरता और तरक्की भी प्रदान करेंगे।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें: दुर्गा अष्टमी के दिन माता के इन 108 नामों का करें जप, हर मनोकामना होगी पूरी

ग्रह दोष दूर करने से लेकर धन प्राप्ति तक, नवरात्रि में लाल किताब के उपायों से बदलें किस्मत, खुलेंगे सफलता के दरवाजे