1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Masik Durgashtami 2025: दुर्गा अष्टमी के दिन माता के इन 108 नामों का कर लें जप, हर मनोकामना होगी पूरी

Masik Durgashtami 2025: दुर्गा अष्टमी के दिन माता के इन 108 नामों का कर लें जप, हर मनोकामना होगी पूरी

 Written By: Arti Azad
 Published : Sep 26, 2025 11:30 am IST,  Updated : Sep 26, 2025 11:32 am IST

आश्विन माह में 30 सिंतबर को अष्टमी तिथि पड़ रही है। हम माह की अष्टमी तिथि पर भक्तगण मासिक दुर्गाष्टमी व्रत करते हैं। कहा जाता है कि हर महीने इस व्रत को करने से साधक की जीवन में सफलता के रास्ते खुलते जाते हैं।

दुर्गाष्टमी पर मां के...- India TV Hindi
दुर्गाष्टमी पर मां के 108 नामों का जप Image Source : PEXELS

Masik Durgashtami Vrat 2025: दुर्गा अष्टमी मां जगदंबा की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व बताया गया है। हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाता है। आश्विन माह में शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि 30 सितंबर, मंगलवार को पड़ रही है। इस दिन मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा और उपवास (Masik Durgashtami Vrat 2025) किया जाएगा।

पूजा करने का विशेष लाभ

मान्यता है कि इस तिथि पर मां दुर्गा की पूरे मन से पूजा करने का विशेष लाभ मिलता है। अगर आप देवी की कृपा पाना चाहते हैं, तो इस दिन मां दुर्गा के 108 नामों की जप करना चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन सच्चे मन से मंत्रों का जप करने से माता रानी अपने भक्तों की हमेशा रक्षा करती हैं। 

मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, आश्विन माह में शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि की शुरुआत 29 सिंतबर 2025, सोमवार शाम 4 बजकर 34 मिनट से हो जाएगी। इसका समापन 30 सितंबर, मंगलवार को शाम 6 बजकर 8 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, महाअष्टमी 30 सितंबर को मनाई जाएगी।

ये रहे मां दुर्गा के 108 नाम

1. ॐ श्रियै नमः।

2. ॐ उमायै नमः।
3. ॐ भारत्यै नमः।
4. ॐ भद्रायै नमः।
5. ॐ शर्वाण्यै नमः।
6. ॐ विजयायै नमः।
7. ॐ जयायै नमः।
8. ॐ वाण्यै नमः।
9. ॐ सर्वगतायै नमः।
10. ॐ गौर्यै नमः।
11. ॐ वाराह्यै नमः।
12. ॐ कमलप्रियायै नमः।
13. ॐ सरस्वत्यै नमः।
14. ॐ कमलायै नमः।
15. ॐ मायायै नमः।
16. ॐ मातंग्यै नमः।
17. ॐ अपरायै नमः।
18. ॐ अजायै नमः।
19. ॐ शांकभर्यै नमः।
20. ॐ शिवायै नमः।
21. ॐ चण्डयै नमः।
22. ॐ कुण्डल्यै नमः।
23. ॐ वैष्णव्यै नमः।
24. ॐ क्रियायै नमः।
25. ॐ श्रियै नमः।
26. ॐ ऐन्द्रयै नमः।
27. ॐ मधुमत्यै नमः।
28. ॐ गिरिजायै नमः।
29. ॐ सुभगायै नमः।
30. ॐ अंबिकायै नमः।
31. ॐ तारायै नमः।
32. ॐ पद्मावत्यै नमः।
33. ॐ हंसायै नमः।
34. ॐ पद्मनाभसहोदर्यै नमः।
35. ॐ अपर्णायै नमः।
36. ॐ ललितायै नमः।
37. ॐ धात्र्यै नमः।
38. ॐ कुमार्यै नमः।
39. ॐ शिखवाहिन्यै नमः।
40. ॐ शांभव्यै नमः।
41. ॐ सुमुख्यै नमः।
42. ॐ मैत्र्यै नमः।
43. ॐ त्रिनेत्रायै नमः।
44. ॐ विश्वरूपिण्यै नमः।
45. ॐ आर्यायै नमः।
46. ॐ मृडान्यै नमः।
47. ॐ हींकार्यै नमः।
48. ॐ क्रोधिन्यै नमः।
49. ॐ सुदिनायै नमः।
50. ॐ अचलायै नमः।
51. ॐ सूक्ष्मायै नमः।
52. ॐ परात्परायै नमः।
53. ॐ शोभायै नमः।
54. ॐ सर्ववर्णायै नमः।
55. ॐ हरप्रियायै नमः।
56. ॐ महालक्ष्म्यै नमः।
57. ॐ महासिद्धयै नमः।
58. ॐ स्वधायै नमः।
ॐ. स्वाहायै नमः।
60. ॐ मनोन्मन्यै नमः।
61. ॐ त्रिलोकपालिन्यै नमः।
62. ॐ उद्भूतायै नमः।
63. ॐ त्रिसन्ध्यायै नमः।
64. ॐ त्रिपुरान्तक्यै नमः।
65. ॐ त्रिशक्त्यै नमः।
66. ॐ त्रिपदायै नमः।
67. ॐ दुर्गायै नमः।
68. ॐ ब्राह्मयै नमः।
69. ॐ त्रैलोक्यवासिन्यै नमः।
70. ॐ पुष्करायै नमः।
71. ॐ अत्रिसुतायै नमः।
72. ॐ गूढ़ायै नमः।
73. ॐ त्रिवर्णायै नमः।
74. ॐ त्रिस्वरायै नमः।
75. ॐ त्रिगुणायै नमः।
76. ॐ निर्गुणायै नमः।
77. ॐ सत्यायै नमः।
78. ॐ निर्विकल्पायै नमः।
79. ॐ निरंजिन्यै नमः।
80. ॐ ज्वालिन्यै नमः।
81. ॐ मालिन्यै नमः।
82. ॐ चर्चायै नमः।
83. ॐ क्रव्यादोप निबर्हिण्यै नमः।
84. ॐ कामाक्ष्यै नमः।
85. ॐ कामिन्यै नमः।
86. ॐ कान्तायै नमः।
87. ॐ कामदायै नमः।
88. ॐ कलहंसिन्यै नमः।
89. ॐ सलज्जायै नमः।
90. ॐ कुलजायै नमः।
91. ॐ प्राज्ञ्यै नमः।
92. ॐ प्रभायै नमः।
93. ॐ मदनसुन्दर्यै नमः।
94. ॐ वागीश्वर्यै नमः।
95. ॐ विशालाक्ष्यै नमः।
96. ॐ सुमंगल्यै नमः।
97. ॐ काल्यै नमः।
98. ॐ महेश्वर्यै नमः।
99. ॐ चण्ड्यै नमः।
100. ॐ भैरव्यै नमः।
101. ॐ भुवनेश्वर्यै नमः।
102. ॐ नित्यायै नमः।
103. ॐ सानन्दविभवायै नमः।
104. ॐ सत्यज्ञानायै नमः।
105. ॐ तमोपहायै नमः।
106. ॐ महेश्वरप्रियंकर्यै नमः।
107. ॐ महात्रिपुरसुन्दर्यै नमः।
108. ॐ दुर्गापरमेश्वर्यै नमः।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें: ग्रह दोष दूर करने से लेकर धन प्राप्ति तक, नवरात्रि में लाल किताब के उपायों से बदलें किस्मत, खुलेंगे सफलता के दरवाजे

नवरात्रि में मां दुर्गा की बरसेगी कृपा, अष्टमी-नवमी पर जरूर ले आएं ये चीजें; इनमें छिपा है धन-धान्य का राज!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म