Lal Kitab ke Totke for Peace and Prosperity: नवरात्रि देवी दुर्गा की उपासना और शक्ति की साधना का महापर्व है। अगर इस दिनों पूरे विश्वास के साथ कुछ खास ज्योतिषीय उपाय किए जाए, तो जीवन में धन, सुख, शांति और सफलता के रास्ते खुलते हैं। लाल किताब में इसके लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं, जो सरल, प्रभावशाली और परिणामदायी माने जाते हैं।
धन वृद्धि से लेकर, नौकरी-व्यापार में सफलता, शत्रु पर विजय और ग्रह दोष शांति तक इन उपायों से हर क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। इन उपायों को आजमाने से ग्रह दोष दूर होते हैं और घर में पॉजिटिविटी आती हैं।
धन-धान्य में बढ़ोतरी के लिए करें ये उपाय
अगर आप आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं तो नवरात्रि में इन उपायों को जरूर आजमाएं।
पहले दिन लाल रेशमी कपड़े में गोमती चक्र, हल्दी और चावल बांधकर माँ लक्ष्मी के चरणों में रखें और अंत में तिजोरी में स्थापित करें। इसके साथ ही रोज सुबह गाय को गुड़ वाली रोटी खिलाने से शनि दोष शांत होता है। रात में तकिए के नीचे लाल रुमाल रखें और "ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः' मंत्र का जाप करें।
ग्रह दोष शांति के उपाय
मंगल दोष में हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें और शनि दोष के लिए काली उड़द और तेल पीपल के नीचे रखें। वहीं, राहु-केतु दोष शांति हेतु रोज सफेद चंदन का तिलक लगाएं और गणेश जी की पूजा करें।
इस उपाय से घर की नेगेटिविटी होगी दूर
अपने घर के मेन गेट पर गंगाजल का छिड़काव करके सिंदूर का तिलक कर दें। आपको अपने घर के नौ कोनों में कपूर जलाना होगा, जिससे घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होगी। पूजा के दौरान रोज शंख और घंटी बजाने से वास्तु दोष दूर होता है। इसके अलावा घर में गुड़ और चने का प्रसाद बांटने से राहु दोष शांत होता है। इसे घर में शांति बनाए रखने का भी असरदार उपाय बताया गया है।
नौकरी-व्यापार में सफलता
करियर और बिजनेस में तरक्की चाहते हैं, तो हर दिन मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं और रोज सुबह 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें। इसके अलावा लाल कपड़े में लौंग और इलायची बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रखें। उत्तर दिशा में लक्ष्मी-नारायण का चित्र लगाकर रोज दीपक जलाएं।
इन उपायों से कानूनी मामलों में मिलेगी राहत
अगर आप किसी तरह के लीगल मामलों में फंसे हैं, तो नवरात्रि के किसी भी दिन एक नींबू लें और उस पर 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' ये मंत्र सिंदूर से लिखें। अब इस नींबू को किसी पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं। इसके साध ही नवरात्रि के आखिरी दिन काले चने और गुड़ का दान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
विवाह में आ रही दिक्कतें दूर करने के उपाय
अगर आपकी शादी में किसी तरह की रुकावट आ रही है, तो नवरात्रि में मातारानी को पीले कपड़े और हल्दी अर्पित करें। इसके साथ ही आपको 'ॐ कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरी, नंदगोपसुतं देवी पति मे कुरु ते नमः' मंत्र का 108 बार जाप कना होगा। नवरात्रि में किसी भी तिथि पर सात कन्याओं को खीर या फिर हलवा खिलाकर कोई भेंट जरूर दें।
संतान का सुख पाने के लिए करें ये उपाय
अगर विवाह के कई वर्षों बाद भी आपको संतान का सुख नहीं मिला है, तो नवरात्रि के पहले दिन चांदी का नाग-नागिन जोड़ा मां दुर्गा को अर्पित करें। इस मंत्र 'ॐ दुं दुर्गायै नमः' का जाप करें। इसके अलावा जरुरतमंद लोगों को दाल और गुड़ खिलाएं। 9 कौड़ियां लाल धागे में बांधकर मुख्य दरवाजे पर लटकाएं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में मां दुर्गा की बरसेगी कृपा, अष्टमी-नवमी पर जरूर ले आएं ये चीजें; इनमें छिपा है धन-धान्य का राज!
मिट्टी के मटके से बढ़ेगी पॉजिटिविटी, घर की इस दिशा में रखा मिट्टी का घड़ा लाता है सुख-समृद्धि