Published : Sep 25, 2025 04:10 pm IST, Updated : Sep 25, 2025 04:12 pm IST
1/8Image Source : pexels
Clay Pot Direction for Positive Energy: एक साधारण सा लगने वाला मिट्टी का घड़ा भी आपके जीवन में सुख और समृद्धि का आधार बन सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर मटके को सही स्थान पर रखा जाए, तो यह पारिवारिक माहौल बेहतर होता है। साथ ही स्वास्थ्य लाभ और मानसिक शांति भी मिलती है। जानिए मिट्टी के घड़े को किस दिशा में रखना चाहिए।
2/8Image Source : pexels
भारतीय संस्कृति में मिट्टी के घड़े यानी कि मटके इस्तेमाल केवल ठंडे पानी के बर्तन के रूप में ही नहीं किया जाता, बल्कि धार्मिक और आध्यात्मिक तौर पर भी यह बर्तन बहुत मायने रखता है। मटका न केवल ठंडा और स्वास्थवर्धक पानी देता है, बल्कि सुख-समृद्धि लाने में भी सहायक माना गया है।
3/8Image Source : pexels
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर इसे सही दिशा में रखा जाए, तो घर की ऊर्जा को संतुलित करने और सरकारात्मकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे पानी से भरे मिट्टी के घड़े की दिशा के बारे में...
4/8Image Source : pexels
आज के समय में भले ही शहरों में पानी से भरे मिट्टी के घड़ों का प्रचलन कम हो गया हो, लेकिन गांवों और परंपरागत घरों में मटके का उपयोग अब भी जीवन का अहम हिस्सा है।
5/8Image Source : pexels
वहीं, गांवों में तो आज भी किसी सार्वजनिक स्थान पर बने प्याऊ पर आपको पानी से भरे मिट्टी का घड़े देखने को जरूर मिल जाएंगे। खास बात यह है कि अगर मटका सही दिशा में रखा जाए, तो यह आपके घर का वास्तु दोष भी दूर करने में सहायक होता है।
6/8Image Source : pexels
मिट्टी के घड़े का पानी न केवल पीने में अच्छा लगता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी यह बहुत अच्छा माना जाता है । दरअसल, यहां महत्वपूर्ण बात ये है कि सही दिशा में रखा गया। पानी से भरा मिट्टी का घड़ा वास्तु की दृष्टि से भी बहुत महत्व रखता है । यह न केवल संबंधित दिशा के वास्तु को सुधारने में मदद करता है, बल्कि घर में पॉजिटिविटी को भी बनाए रखता है ।
7/8Image Source : freepik
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या कार्यालय में मिट्टी का घड़ा रखने के लिए सबसे उत्तम उत्तर दिशा को बताया गया है। दरअसल, उत्तर दिशा का संबंध पंच तत्वों अग्नि, वायु, जल, पृथ्वी और आकाश में से जल तत्व से है। ऐसे में उत्तर दिशा में जल संबंधी चीजें रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
8/8Image Source : freepik
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में पानी से जुड़ी वस्तुएं रखने से पारिवारिक माहौल बेहतर होता है और मानसिक शांति मिलती है। सही स्थान पर रखा जाए, तो एक साधारण सा मटका आपकी सुख-शांति का आधार बन सकता है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)