1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. मंगलवार को करें ये अचूक उपाय, हनुमान जी की कृपा से दूर होंगी जीवन की हर परेशानी

मंगलवार को करें ये अचूक उपाय, हनुमान जी की कृपा से दूर होंगी जीवन की हर परेशानी

अगर आपके जीवन से परेशानियां दूर नहीं हो रही हैं तो सावन के मंगलवार के दिन इन आसान उपायों को जरूर आजमाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में खुशियां और सुख-समृद्धि वापस आएंगी।

मंगलवार के उपाय- India TV Hindi
Image Source : PEXELS मंगलवार के उपाय

मंगलवार का दिन रामभक्त हनुमान को समर्पित है। इस दिन बजरंगबली की उपासना करने से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो साधक मंगलवार के दिन पूर्ण भक्ति भाव से बजरंगबली की पूजा-अर्चना करते हैं उनके जीवन से भय, रोग, दोष और आर्थिक तंगी जैसी तमाम परेशानियां दूर हो जाती हैं। यदि आपके बनते काम बिगड़ रहे हैं या जीवन में बार-बार बाधाएं आ रही हैं तो मंगलवार के दिन इन खास उपायों को जरूर करें। हनुमान जी की कृपा से आपकी हर परेशानी शीघ्र दूर हो जाएंगी।

- अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन तांबे की कोई वस्तु लेकर या तांबे का एक छोटा-सा टुकड़ा लेकर हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं।

- अगर भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते में प्यार और लगाव कम हो गया है, तो मंगलवार के दिन हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं। साथ ही भगवान के सामने हाथ जोड़कर विनती करें।

- अगर आप परिवार से जुड़ी किसी समस्या का हल जल्द से जल्द निकालना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। साथ ही उनके सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

- यदि आपका बच्चा अचानक से रात को सोते समय डर जाता है, तो रेवती नक्षत्र में हनुमानजी को प्रणाम करके, उनके पैर से सिंदूर लेकर अपने बच्चे को तिलक करें। इसके बाद अपने बच्चे के पास बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। अगर आपका बच्चा बड़ा है तो उससे हनुमान चालीसा पढ़ने को कहें।

- अगर आप जीवन में आर्थिक रूप से मिलने वाले लाभ में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन आपको सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और पाठ करने के बाद हनुमान जी के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए।

- अगर आप अपने बिजनेस की गति को और आगे बढ़ाना चाहते हैं, दूसरों के मुकाबले अपने बिजनेस की नींव को अधिक मजबूत करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन आप मिट्टी का एक खाली घड़ा लीजिये और उस पर काजल का टीका लगाइए। अब उस खाली घड़े पर ढक्कन लगाकर किसी बहते जल के स्त्रोत में प्रवाहित कर दें।

- यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रारम्भ में ही उसमें रुकावटें आनी शुरु हो जाती हैं और वो काम समय रहते पूरा नहीं हो पाता, तो रेवती नक्षत्र में महुआ के वृक्ष से 11 पत्ते तोड़ कर ले आएं और इन पत्तों पर चंदन या कुमकुम से 'श्री' लिखें। अब इन पत्तों को सफेद धागे में पिरोकर, उसकी माला बनाकर हनुमान जी मंदिर में जाकर अर्पित कर दें।

- यदि आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक रहता है और घर के सदस्यों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो रेवती नक्षत्र में घर के बाहर खाली हिस्से में महुआ का पेड़ लगाएं।

- अगर आप कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में अपने आपको आर्थिक समस्याओं से घिरा पाते हैं और अब इस स्थिति से जल्द से जल्द बाहर निकलना चाहते हैं, तो अपनी डांवांडोल आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए मंगलवार आपको हनुमान जी के इस मंत्र का 21 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है- 'ऊँ हं हनुमते नमः।'

- अगर आप अपने परिवार की खुशियां बरकरार रखना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन स्नान आदि के बाद थोड़े-से चमेली के फूलों को इकट्ठा करें। अब उन चमेली के फूलों की माला बनाएं और हनुमान जी के मंदिर में जाकर भगवान को वो माला अर्पित करें। साथ ही अपने परिवार की खुशियों की दुआ करते हुए एक धूप बत्ती भी जलाएं।

- अगर आप दूसरों के बीच अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद हनुमान जी की तस्वीर के सामने बैठकर उनके इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ऊं हं हनुमते नमः।

- अगर आप अपनी किसी विशेष इच्छा की पूर्ति के लिए बहुत समय से प्रयासरत हैं, लेकिन वह पूरी नहीं हो पा रही है तो मंगलवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद एक कटोरी में सिंदूर लेकर, उसमें थोड़ा-सा चमेली का तेल मिलाकर हनुमान जी को चढ़ाना चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

4 अगस्त 2026 का पंचांग: मंगलवार को रखा जाएगा मंगला गौरी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय