1. Hindi News
  2. धर्म
  3. परीक्षा-इंटरव्यू का डर होगा दूर, हनुमान जी के इन मंत्रों से बढ़ेगा आत्मविश्वास और मिलेगी सुनहरी सफलता

परीक्षा-इंटरव्यू का डर होगा दूर, हनुमान जी के इन मंत्रों से बढ़ेगा आत्मविश्वास और मिलेगी सुनहरी सफलता

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Jun 16, 2026 06:24 am IST,  Updated : Jun 16, 2026 06:24 am IST

Hanuman Mantras for Career: परीक्षा, इंटरव्यू या किसी बड़े लक्ष्य से पहले घबराहट और तनाव होना आम बात है। हनुमान जी के कुछ विशेष मंत्रों का जाप आत्मविश्वास और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ लोकप्रिय मंत्रों के बारे में।

Hanuman Mantra- India TV Hindi
परीक्षा-इंटरव्यू में सफलता के लिए हनुमान मंत्र Image Source : FILE IMAGE

Hanuman Mantras for Career: चाहे प्रतियोगी परीक्षा हो, नौकरी का इंटरव्यू हो या कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, सफलता की चाह के साथ तनाव भी बढ़ जाता है। ऐसे समय में मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास बेहद जरूरी होते हैं। हनुमान को शक्ति, साहस और बुद्धि का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि हनुमान जी के कुछ मंत्रों का श्रद्धापूर्वक जाप करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और चुनौतियों का सामना करने का हौसला बढ़ता है।

हनुमान बीज मंत्र

हनुमान जी का यह प्रभावशाली बीज मंत्र है। मान्यताएं हैं कि इस मंत्र का जाप करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और मन में सकारात्मक विचारों का संचार होता है। महत्वपूर्ण कार्यों से पहले इसका जाप करना शुभ फल देता है।

मंत्र है: 'ॐ ऐं भ्रीं हनुमते, श्री राम दूताय नमः' 

संकटों से राहत का मंत्र

हनुमान जी का यह एक छोटा लेकिन बेहद असरदार मंत्र है। मान्यता है कि इसका नियमित जाप मन में छिपे भय और असुरक्षा की भावना को कम करने में मदद करता है। छात्र और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओ के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।

मंत्र है: 'ॐ हं हनुमते नमः' 

बुद्धि और एकाग्रता के लिए

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन कुमार। 

बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार।।

हनुमान चालीसा की यह चौपाई विद्यार्थियों के बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि इसके पाठ से एकाग्रता, स्मरण शक्ति और सीखने की क्षमता बेहतर होती है, जिससे पढ़ाई में मन लगाने में मदद मिलती है।

भय और चिंता दूर करेगा ये मंत्र

हनुमान जी का यह मंत्र जाप मानसिक तनाव और घबराहट कम करने वाला माना जाता है। मान्यता है कि इंटरव्यू या परीक्षा से पहले इस मंत्र का स्मरण मन को शांत रखने और आत्मबल बढ़ाने में सहायक है।

मंत्र है: 'ॐ श्री हनुमते नमः' 

मंत्र जाप के नियम

  • मंत्र जाप के लिए सुबह का समय शुभ माना जाता है। 
  • साफ-सुथरे स्थान पर शांत मन से मंत्रों का उच्चारण करें। 
  • नियमितता और श्रद्धा को विशेष महत्व दिया जाता है। 
  • हालांकि, सफलता के लिए केवल मंत्र जाप ही नहीं, बल्कि सही तैयारी, निरंतर अभ्यास और मेहनत भी उतनी ही जरूरी है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: आज अधिक मास की मासिक शिवरात्रि, दारिद्र्य दहन शिव स्तोत्र का करें पाठ, तंगी छोड़ेगी पीछा और नहीं होगी पैसों की कमी!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।