Masik Shivratri 2026 Calendar: साल 2026 में कब-कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत, यहां देखें पूरी डेट लिस्ट
Masik Shivratri 2026 Date List: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व है। तो आइए जानते हैं कि नए साल 2026 में मासिक शिवरात्रि का व्रत कब-कब रखा जाएगा।

Masik Shivratri 2026 Date List: मासिक शिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन महादेव के साथ ही माता पार्वती की पूजा करने से भक्तों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस तरह पूरे साल में 12 बार मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इनमें से फाल्गुन मास में आने वाली मासिक शिवरात्रि का सबसे अधिक महत्व है। फाल्गुन माह की कृष्ण चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। तो आइए अब जानते हैं कि साल 2026 में मासिक शिवरात्रि का व्रत कब-कब रखा जाएगा।
जनवरी 2026
जनवरी माह में मासिक शिवरात्रि का व्रत 16 जनवरी 2026 को रखा जाएगा। इस दिन माघ माह की कृष्ण चतुर्दशी तिथि का आरंभ 16 जनवरी को रात 10 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगा। चतुर्दशी तिथि समाप्त 18 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 3 मिनट पर होगा।
फरवरी 2026
फरवरी में पड़ने मासिक शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाएगा। महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी 2026 को रखा जाएगा। इस दिन फाल्गुन माह की कृष्ण चतुर्दशी तिथि का आरंभ 15 फरवरी को शाम 5 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा। चतुर्दशी तिथि समाप्त 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर होगा।
मार्च 2026
मार्च महीने में 17 मार्च को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। इस दिन चैत्र कृष्ण चतुर्दशी तिथि 17 मार्च को सुबह 9 बजकर 23 मिनट से 18 मार्च के सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।
अप्रैल 2026
इस माह में मासिक शिवरात्रि का व्रत 15 अप्रैल को रखा जाएगा। इस दिन वैशाख कृष्ण चतुर्दशी तिथि 15 अप्रैल को रात 10 बजकर 31 मिनट से आरंभ होगा और समाप्त 16 अप्रैल को रात 8 बजकर 11 मिनट पर होगा।
मई 2026
15 मई को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। हिंदू पंचांग में मई को ज्येष्ठ का महीना कहा जाता है। ज्येष्ण माह की कृष्ण चतुर्दशी तिथि का आरंभ सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर होगा। कृष्ण चतुर्दशी तिथि का समापन सुबह 5 बजकर 11 मिनट पर होगा।
जून 2026
13 जून 2026 को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। मासिक शिवरात्रि के दिन कृष्ण चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ शाम 4 बजकर 7 मिनट पर होगा। चतुर्दशी तिथि समाप्त दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर होगा।
जुलाई 2026
मासिक शिवरात्रि का व्रत 12 जुलाई को रखा जाएगा। आषाढ़ माह की कृष्ण चतुर्दशी तिथि का आरंभ रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगा। चतुर्दशी तिथि समाप्त 13 जुलाई को शाम 6 बजकर 49 मिनट पर होगा।
अगस्त 2026
अगस्त में सावन रहेगा इसलिए इस माह में आने वाली मासिक शिवरात्रि को श्रावण शिवरात्रि भी कहा जाता है। श्रावण कृष्ण चतुर्दशी तिथि का आरंभ 11 अगस्त को सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर होगा। चतुर्दशी तिथि का समापन 12 अगस्त को सुबह 1 बजकर 52 मिनट पर होगा। मासिक शिवरात्रि का व्रत 11 अगस्त को रखा जाएगा।
सितंबर 2026
मासिक शिवरात्रि का व्रत 9 सितंबर 2026 को रखा जाएगा। भाद्रपद कृष्ण चतुर्दशी तिथि 9 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से 10 फरवरी को सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर होगा।
अक्टूबर 2026
मासिक शिवरात्रि का व्रत 8 अक्टूबर को रखा जाएगा। अश्विन माह के कृष्ण चतुर्दशी तिथि का आरंभ 8 अक्टूबर को रात 10 बजकर 15 मिनट पर प्रारंभ होगा। चतुर्दशी तिथि समाप्त 9 अक्टूबर को रात 9 बजकर 35 मिनट पर होगा।
नवंबर 2026
मासिक शिवरात्रि का व्रत 7 नवंबर को रखा जाएगा। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर होगा। चतुर्दशी तिथि समाप्त 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर होगा।
दिसंबर 2026
मासिक शिवरात्रि का व्रत 7 दिसंबर 2026 को रखा जाएगा। मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 7 दिसंबर को सुबह 2 बजकर 22 मिनट पर होगा। चतुर्दशी तिथि समाप्त 8 फरवरी को सुबह 4 बजकर 12 मिनट पर होगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: