1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. May 2025 Festival Calendar: वट सावित्री से लेकर शनि जयंती और वट सावित्री तक, मई माह में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार

May 2025 Festival Calendar: वट सावित्री से लेकर शनि जयंती और वट सावित्री तक, मई माह में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार

May 2025 Month Vrat Tyohar: मई की शुरुआत विनायक चतुर्थी से हो चुकी है। अब इस माह में कई प्रमुख और बड़े तीज-त्यौहार आने वाले हैं। तो यहां जानिए मई महीने में आने वाले पर्वों की तिथि के बारे में।

मई व्रत-त्यौहार लिस्ट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मई व्रत-त्यौहार लिस्ट

May 2025 Month Festival Calendar: मई का महीना शुरू हो चुका है। इस माह में हिंदू धर्म से जुड़े कई बड़े व्रत-त्यौहार आएंगे। मई में सीता नवमी, वट सावित्री, मोहिनी एकादशी और गंगा सप्तमी जैसे प्रमुख पर्व मनाया जाएगा। वहीं मई में ही ज्येष्ठ माह का आरंभ भी होगा। ज्येष्ठ माह भगवान विष्णु का प्रिय मास माना जाता है। इस माह में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। बता दें कि वैशाख महीना का समापन 12 मई 2025 को होगा। इसके बाद ज्येष्ठ माह की शुरुआत होगी। तो चलिए अब जानते हैं मई महीने में आने वाले प्रमुख व्रत-त्यौहार की तिथियों के बारे में।

मई 2024 व्रत-त्यौहार लिस्ट

  • विनायक चतुर्थी- 1 मई 2025

  • आदिगुरु शंकराचार्य जयंती- 2 मई 2025

  • गंगा सप्तमी- 3 मई 2025

  • मासिक दुर्गाष्टमी व्रत- 4 मई 2025

  • सीता नवमी, बगलामुखी जयंती- 5 मई 2025

  • मोहिनी एकादशी व्रत- 8 मई 2025

  • शुक्र प्रदोष व्रत- 9 मई 2025

  • नृसिंह जयंती, छिन्नमस्तिका जयंती- 11 मई 2025

  • वैशाख पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा- 12 मई 2025

  • नारद जयंती- 13 मई 2025

  • ज्येष्ठ माह आरंभ- 13 मई 2025

  • एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत- 16 मई 2025

  • अपरा एकादशी व्रत- 23 मई 2025

  • शनि प्रदोष व्रत- 24 मई 2025

  • मासिक शिवरात्रि व्रत- 25 मई 2025  

  • वट सावित्री व्रत- 26 मई 2025

  • ज्येष्ठ अमावस्या, शनि जयंती- 27 मई 2025

  • रंभा तृतीया व्रत- 29 मई 2025

  • विनायक चतुर्थी व्रत- 30 मई 2025

मई 2025 में ये ग्रह करेंगे गोचर

  • बुध का मेष राशि में गोचर- 6 मई 2025
  • गुरु का मिथुन राशि में गोचर- 14 मई 2025
  • सूर्य का वृषभ राशि में गोचर- 14 मई 2025
  • केतु का सिंह राशि में गोचर- 18 मई 2025
  • राहु का कुंभ राशि में गोचर- 18 मई 2025
  • बुध का वृषभ राशि में गोचर- 23 मई 2025
  • शुक्र का मेष राशि में गोचर- 31 मई 2025

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

Monthly Horoscope May 2025: इस माह इन राशियों को मिलेगा ग्रह-नक्षत्र का साथ, जानें आपके लिए कैसा रहा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

Navpancham Yog: राहु-गुरु अचानक पलट देंगे इन 3 राशियों की किस्मत, मई में इस दिन बनाएंगे नवपंचम योग

Chardham Yatra 2025: अक्षय तृतीया पर खोले गए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, यहां जानें दर्शन के नियम