Navratri Ashtami and Navami Wealth Remedies: पौराणिक कथाओं और शास्त्रों में शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी और महानवमी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। जो भक्तगण और साधक मातारानी की असीम कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए इन दोनों तिथियों को श्रेष्ठ बताया गया है। कहा जाता है कि इन तिथियों पर किए गए शुभ कार्य और घर में लाई गईं पवित्र वस्तुएं धन, सौभाग्य और समृद्धि के रास्ते खोलती हैं।
किन चीजों को घर लाना होगा कल्याणकारी
मान्यता है कि नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर मां दुर्गा अपने भक्तों को आशीर्वाद देने आती हैं। इसलिए धार्मिक दृष्टि से इन दोनों तिथियों को बहुत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। माता के भक्त इन तिथियों में व्रत, हवन और कन्या पूजन करते हैं। इसके साथ ही कुछ चीजें इन दिनों खरीदकर लाई जाए, तो हमारे लिए कल्याणकारी मानी जाता है। चलिए जानते हैं इन तिथियों पर किन चीजों पर घर लाना लाभकारी बताया गया है।
पीतल का कलश लाने का महत्व
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नवरात्रि की अष्टमी पर पीतल का कलश घर लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक कार्यों में पीतल का कलश उपयोगी और पवित्र माना गया है। घर में इसे रखने से वास्तु दोष समाप्त होता है।
मोर पंखः दूर होगी नकारात्मकता
अष्टमी और नवमी तिथियों पर घर में मोर पंख लाना भी लाभकारी बताया गया है। मान्यता है कि मोर पंख से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और घर में सुख-शांति और समृद्धि का संचार होता है।
शृंगार सामग्रीः सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक
महिलाओं को इस दिन शृंगार की कोई वस्तु जैसे कि बिंदी, चूड़ी, काजल आदि खरीदना चाहिए। इसे सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसा करने से अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आप चाहे तो अपने परिवार की कन्याओं और सौभाग्यवती स्त्रियों को भी इन दिनों शृंगार की सामग्री भेंट कर सकती हैं।
चांदी का सिक्काः आर्थिक उन्नति और स्थिरता
ज्योतिषित विद्वान बताते हैं कि अष्टमी या नवमी पर चांदी का सिक्का खरीदना भी लाभकारी होता है। अगर उस सिक्के पर माता दुर्गा या माता लक्ष्मी की आकृति अंकित हो, तो घर में आर्थिक उन्नति और स्थिरता बनी रहती है। यह उपाय घर की आर्थिक दशा को मजबूत करता है और धन की आवक में बढ़ोतरी करना है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: Iron Bracelet Benefits: लोहे का कड़ा किन लोगों के लिए होता है शुभ? जानें इसे पहनने के नियम और लाभ
रंगोली सिर्फ सजावट नहीं, इसमें छुपा है आध्यात्मिक कारण, नवरात्रि पर क्यों सजाई जाती है रंगोली? जानिए इसका महत्व