November 2023 Festival Calendar: तीज-त्यौहार के लिहाज से नवंबर का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह को कार्तिक का महीना भी कहा जाता है। इस नवंबर में दीपावली से लेकर महापर्व छठ जैसे बड़े त्यौहार आने वाले हैं। इसके अलावा इसी महीने भगवान विष्णु निद्रा अवस्था से जागने वाले हैं। हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु अपने शयनकाल से जागते हैं। इसके साथ ही शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। तो आइए यहां जानते हैं नवंबर महीने में आने वाले प्रमुख व्रत-त्यौहार की तिथि के बारे में।
नवंबर 2023 फेस्टिवल कैलेंडर
| नवंबर 2023 माह में आने वाले व्रत त्यौहार |
नवंबर 2023 व्रत-त्यौहार की डेट |
| करवा चौथ |
1 नवंबर 2023 |
| अहोई अष्टमी |
5 नवंबर 2023 |
| रमा एकादशी व्रत |
9 नवंबर 2023 |
| धनतेरस |
10 नवंबर 2023 |
| छोटी दीपावाली,काली चौदस |
11 नवंबर 2023 |
| दीपावाली, लक्ष्मी पूजा |
12 नवंबर 2023 |
| कार्तिक अमावस्या |
13 नवंबर 2023 |
| गोवर्धन पूजा |
14 नवंबर 2023 |
| भैया दूज |
15 नवंबर 2023 |
| विनायक चतुर्थी |
16 नवंबर 2023 |
| वृश्चिक संक्रांति |
17 नवंबर 2023 |
| स्कंद षष्ठी |
18 नवंबर 2023 |
| छठ पूजा |
19 नवंबर 2023 |
| देवोत्थान एकादशी |
23 नवंबर 2023 |
| तुलसी विवाह |
24 नवंबर 2023 |
| देव दीपावली |
26 नवंबर 2023 |
| कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती, कार्तिक माह समाप्त |
27 नवंबर 2023 |
| मार्गशीर्ष माह आरंभ |
30 नवंबर 2023 |
कार्तिक माह का महत्व
कार्तिक मास में स्नान-दान और भगवान विष्णु की पूजा के साथ तुलसी जी का आराधना का विशेष महत्व है। इस माह में जो भी व्यक्ति पूजा पाठ और दान-पुण्य करता है, उसे कई गुना अधिक पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। कार्तिक महीना का आरंभ 29 अक्टूबर, 2023 से हो चुकी है, जो कि 27 नवंबर तक रहेगा। बता दें कि चातुर्मास के चार महीनों में से कार्तिक आखिरी महीना है। इसके अलावा श्रावण, भाद्रपद और आश्विन बीत चुके हैं। चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु निद्रा अवस्था में रहते हैं, जो कि देवउठनी एकादशी के दिन जागते हैं। इस साल देवउठनी एकादशी 23 नवंबर 2023 को है। पूरे कार्तिक महीने के दौरान सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल देने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और मां लक्ष्मी-विष्णु जी की अपार कृपा बरसती है।
छठ पूजा 2023
लोक आस्था का महापर्व छठ अब देश-दुनिया में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। खासतौर से बिहार, झारखंड, यूपी और छत्तीसगढ़ में छठ पूजा की खास रौनक रहती है। छठ पूजा का आरंभ नहाय-खाय के साथ होती है। छठ का पर्व पूरे 4 दिनों तक चलता है। छठ व्रत का पारण उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही किया जाता है। इस साल छठ महापर्व का आरंभ 17 नवंबर, 2023 से हो रहा है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर चांद का दीदार न हो तो कैसे करें व्रत का पारण, यहां जानिए कैसे होगी पूजा पूरी
Ahoi Ashtami 2023: अहोई अष्टमी का व्रत रखने से भर जाता है घर का सूना पालना, जान लीजिए डेट से लेकर चंद्रोदय का समय
Diwali 2023: दिवाली कब है 11 या 12 नवंबर? यहां डेट को लेकर दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तिथि और पूजा शुभ मुहूर्त