1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Panchang 11 June 2026: गुरुवार को रखा जाएगा पुरुषोत्तमी कमला एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 11 June 2026: गुरुवार को रखा जाएगा पुरुषोत्तमी कमला एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

11 June 2026 Ka Panchang: गुरुवार को पुरुषोत्तमी कमला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। यह एकादशी 3 साल में एक बार आती है जब अधिक मास लगता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं 11 जून का पंचांग, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

गुरुवार का पंचांग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गुरुवार का पंचांग

Panchang 11 June 2026: 11 जून  को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि गुरुवार का दिन है। एकादशी तिथि गुरुवार को रात 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। 11 जून  को देर रात 1 बजे शोभन योग रहेगा। साथ ही गुरुवार को सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अश्विनी नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा  11 जून को पुरुषोत्तमी कमला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

पुरुषोत्तमी कमला एकादशी

अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी को पुरुषोत्तमी कमला एकादशी के नाम से जाना जाता है। पुरुषोत्तम मास में की जाने वाली इस एकादशी के प्रभाव से व्यक्ति समस्त पापकर्मों के बोध से छूट जाता है और अपार सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति करता है। साथ ही व्यक्ति को हर प्रकार की सिद्धि मिलती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

11 जून 2026 का पंचांग

  • अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि- 11 जून 2026 को  रात 10 बजकर 37 मिनट तक
  • शोभन योग - 11 जून 2026 को देर रात 1 बजे
  • रेवती नक्षत्र- 11 जून 2026 को सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अश्विनी नक्षत्र लग जायेगा
  • 11 जून 2026 विशेष- पुरुषोत्तमी कमला एकादशी व्रत

11 जून 2026 का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:34 ए एम से 05:17 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:12 पी एम से 01:05 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:51 पी एम से 03:44 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 07:15 पी एम से 07:36 पी एम
  • सर्वार्थ सिद्धि योग -पूरे दिन

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 02:05 - 03:50 PM
  • मुंबई- दोपहर 02:18 - 03:57 PM
  • चंडीगढ़- दोपहर 02:08 - 03:54 PM
  • लखनऊ- दोपहर 01:50 - 03:33 PM
  • भोपाल- दोपहर 02:01 - 03:43 PM
  • कोलकाता- दोपहर 01:17 - 02:59 PM
  • अहमदाबाद- दोपहर 02:20 - 04:02 PM
  • चेन्नई- दोपहर 01:45 - 03:22 PM

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

  • सूर्योदय- सुबह 5:22 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 7: 18 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Navpancham Rajyog 2026: निर्जला एकादशी के दिन बनेगा नवपंचम राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, मिलेगा भाग्य का पूरा साथ