1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. पौष माह के रविवार के दिन ऐसे करें सूर्य देव की उपासना, ऐश्वर्य और तरक्की की होगी प्राप्ति

पौष माह के रविवार के दिन ऐसे करें सूर्य देव की उपासना, ऐश्वर्य और तरक्की की होगी प्राप्ति

हिंदू धर्म में पौष माह का विशेष महत्व बताया गया है। यह माह भगवान सूर्य को समर्पित है। इस महीने में सूर्य देव की पूजा करने से जातक को कई गुना अधिक लाभ मिलता है।

सूर्य देव पूजा महत्व- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE सूर्य देव पूजा महत्व

Paush Raviwar Surya Dev Puja Significance: सप्ताह का रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की आराधना करने से जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं हिंदू धर्म में पौष माह के रविवार का और अधिक महत्व है। पौष का महीना सू्र्य देव का माना गया है। ऐसे में इस महीने में सूर्य देव की उपासना करने से व्यक्ति को धन, वैभव की प्राप्ति होती है। इसके अलावा रोगों से भी मुक्ति मिलती है। 

पौष माह के रविवार के दिन ऐसे करें सूर्य देव की पूजा

  • रविवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि कर साफ कपड़े पहन लें
  • इसके बाद सूर्य देव को जल से अर्घ्य दें।
  • सूर्य देव को तांबे के लोटे से ही जल अर्पित करें। 
  • जल में धूप, अक्षत, लाल फूल, दूध और अक्षत मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें।
  • अर्घ्य देते समय सूर्य मंत्रों का जाप करें।
  • इसके अलावा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
  • अगर रविवार का व्रत रख रहे हैं तो तेल, नमक आदि का सेवन न करें। शाम में खीर या मीठा भोजन ही खाएं।

सूर्य देव मंत्र

  • ऊं आदित्य नम:
  •  ऊं घृणि सूर्याय नमः
  • ॐ सूर्याय नम: 
  • ॐ भास्कराय नमः 

रविवार के दिन करें इन चीजों का दान

रविवार के दिन गुड़, तांबा, पानी, लाल वस्त्र, चावल, काला तिल, लाल चंदन, अन्न, वस्त्र आदि चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से धन संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। साथ ही करियर में तरक्की और मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।

सूर्य देव की पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव की पूजा करने से घर का भंडार धन-धान्य से भर जाता है सूर्य देव की उपासना करने से निःसंतान दंपतियों को स्वस्थ संतान की प्राप्ति होती है। भगवान आदित्य को जीवन, सेहत और शक्ति के देवता के रूप में जाना जाता है। ऐसे में सूर्य देव को नियमित रूप से जल चढ़ाने से बीमारियों से छुटकारा मिलता है और निरोगी काया की प्राप्ति होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Baba Vanga Predictions 2026: प्राकृतिक तबाही का साल रहेगा 2026, बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणियां हिला कर रख देंगी

Shani Dhaiya: शनि की ढैय्या 2026 में इन दो राशियों को करेगी परेशान, करियर और आर्थिक क्षेत्र को लेकर रहना होगा सतर्क