Raksha Bandhan 2022: अगस्त के महीने को अगर त्यौहारों का महीना कहेंगे तो गलत नहीं होगा, क्योंकि इस महीने सावन के सोमवार से लेकर, नाग पंचमी, जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन कब है और किस दिन राखी बांधना शुभ है इसे लेकर काफी कन्फ्यूजन है। आपकी इस कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हमने कई ज्योतिषियों से बात की जिससे रक्षाबंधन का सबसे शुभ मुहूर्त आपको पता चल सके।
रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को है या 12 अगस्त को इस बारे में लोगों के मन में काफी कन्फ्यूजन है। ज्योतिषी मनोज कुमार मिश्रा के मुताबिक राखी बांधने का समय 11 अगस्त की सुबह 10 बजकर 38 मिनट से 12 अगस्त की सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक है। चूंकि पूर्णिमा तिथि सबसे ज्यादा 11 अगस्त को है इसलिए रक्षाबंधन 11 अगस्त को ही मनाया जाएगा। राखी बांधने का जो सबसे शुभ मुहूर्त है वो दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक है। वहीं अमृत मुहूर्त शाम 6 बजकर 55 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक है।
Image Source : india tvRaksha Bandhan 2022
- राखी बांधने का मुहूर्त- 11 अगस्त, 10:38AM-12 अगस्त, 7:05AM तक
- राखी बांधने का शुभ मुहूर्त- 11 अगस्त, 12:08PM-12:59PM (अभिजीत मुहूर्त)
- राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त- 11 अगस्त, 6:55PM- 8:20PM (अमृत मुहूर्त)
Image Source : india tvRaksha Bandhan 2022
मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला के मुताबिक श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि गुरुवार 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होगी। पूर्णिमा तिथि शुक्रवार, 12 अगस्त को 7:05 बजे तक चलेगी। इस बार रक्षा बंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। हिंदू पंचाग के अनुसार 11 अगस्त 2022 को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह से ही शुरू हो जाएगा। इस दिन राखी बांधने का सही समय सुबह 10 बजे 38 मिनट से रात 9 बजे तक का है। इस शुभ मुहूर्त में आप अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकते हैं। इस दौरान अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 से 6 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजे से 57 मिनट तक और अमृत काल शाम 6 बजे से 55 मिनट से लेकर रात 8 बजे से 20 मिनट तक रहेगा।
हमने जब ज्योतिषी पंडित अमित मिश्रा से बात की तो उन्होंने बताया कि रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त 11 अगस्त की सुबह 10 बजकर 39 मिनट से शुरू है और रात के 8 बजकर 53 मिनट से रात 9 बजकर 50 मिनट तक राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त है।
रक्षा बंधन पर भद्रा का साया
भद्राकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है इसलिए भद्रा में राखी बांधना उचित नहीं है। आशीर्वाद के साथ मनाया जाने वाला रक्षा बंधन का पर्व शुभ मुहूर्त में ही मनाया जाता है। मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला के मुताबिक रक्षाबंधन पर भद्राकाल शाम 5 बजकर 17 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक है। और फिर शाम 6 बजकर 18 मिनट से रात 8 बजे तक है। रक्षाबंधन का भद्रा रात 8 बजकर 51 मिनट पर खत्म होगा। इस दौरान आपको राखी नहीं बांधना है।
Image Source : india tvRaksha Bandhan 2022
- रक्षाबंधन भद्रा समाप्ति समय: रात 08:51
- रक्षाबंधन भद्रा पुंछ: शाम 05:17 से शाम 06:18 तक
- रक्षाबंधन भद्र मुख: शाम 06:18 से 08:00 तक
भूलकर भी न बांधे काले रंग की राखी
Image Source : ptiRaksha Bandhan 2022
रक्षा बंधन के मौके पर कभी भी काले रंग की राखी नहीं खरीदनी चाहिए। हमेशा सोने, चांदी या रेशम से बनी राखी लेनी और बांधनी चाहिए। कांच वाली या जल्दी टूटने वाली राखी नहीं खरीदनी चाहिए। राखी बांधते समय गाय के दूध से बनी मिठाई भाई को खिलाना शुभ होता है।
राखी बांधते समय करें इस मंत्र का जाप
Image Source : freepikRaksha Bandhan 2022
बहनें, भाई को राखी बांधते समय इस मंत्र का जाप करें तो बेहद शुभ होता है। इस मंत्र का जाप हाथ में कलावा या रक्षा सूत्र बांधते समय भी किया जाता है।
येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबलः |
तेन त्वां मनुबध्नामि, रक्षंमाचल माचल ||