A
Hindi News धर्म त्योहार Ram Navami 2026 Date: राम नवमी कब मनाई जाएगी? यहां जानिए सही तारीख और पूजा का सही समय

Ram Navami 2026 Date: राम नवमी कब मनाई जाएगी? यहां जानिए सही तारीख और पूजा का सही समय

Ram Navami 2026: प्रत्येक वर्ष राम नवमी का त्यौहार बड़े ही उल्लास और भव्य तरीके से मनाया जाता है। धार्मि मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन प्रभु राम का जन्म हुआ था। तो यहां जानिए इस साल राम नवमी कब मनाई जाएगी।

राम नवमी 2026- India TV Hindi Image Source : FREEPIK राम नवमी 2026

Ram Navami 2026 Date and Muhurat: हर साल राम नवमी का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भगवान राम के जन्मोत्सव के दिन मंदिर से लेकर घरों में लोग विधि-विधान के साथ कौशल्या नंदन की पूजा-अर्चना करते हैं। खासतौर से अयोध्या में राम नवमी की खास रौनक देखने को मिलती है। राम नवमी के शुभ अवसर पर दूर-दूर से श्रद्धालु अयोध्या आते हैं। इतना ही नहीं श्री राम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शोभायात्राएं, भव्य झांकियां, रथ यात्राएं और रामलला की पालकी निकाली जाती है। तो चलिए अब जानते हैं कि इस साल राम नवमी कब मनाई जाएगी और राम लला की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

राम नवमी 2026 कब है 26 या 27 मार्च? (Ram Navami 2026 Date)

इस साल राम नवमी की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लोग 26 और 27 मार्च की तारीख में कंफ्यूज हो रहे हैं कि आखिर किस राम नवमी है। तो आपको बता दें कि इस साल राम नवमी का पावन त्यौहार 26 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रभु श्री राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन हुआ था। प्रत्येक वर्ष इस दिन को भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था, जो कि दिन के मध्य का समय होता है। राम नवमी पूजा अनुष्ठान आदि के लिए मध्याह्न का समय सर्वाधिक शुभ माना जाता है।

राम नवमी 2026 मुहूर्त (Ram Navami 2026 Muhurat)

पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का आरंभ 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर होगा। नवमी तिथि का समापन 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर होगा। राम नवमी मध्याह्न का क्षण दोपहर 12 बजकर 27 मिनट है।

राम नवमी महत्व 

राम नवमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी कष्ट मिट जाते हैं। राम नवमी के दिन भगवान राम के साथ ही माता सीता, लक्ष्मण जी और बजरंगबली की आराधना करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि, एकता और खुशहाली बनी रहती है। राम नवमी के दिन प्रभु श्री राम को खीर का भोग अवश्य लगाएं। खीर का अर्पित करने से कौशल़्या नंदन अति प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Chaitra Navratri 2026: माता रानी के आगमन और प्रस्थान का वाहन कैसे तय होता है? जानें मां दुर्गा की कौनसी सवारी होती है सबसे अधिक शुभ

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि की पूजा में गलती से भी अर्पित न कर दें ये 6 चीजें, रूठ जाएंगी मां दुर्गा