1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Rang Panchami 2026: रंग पंचमी के दिन लड्डू गोपाल को लगाएं ये 5 चीजों का भोग, मिलेंगे शुभ परिणाम

Rang Panchami 2026: रंग पंचमी के दिन लड्डू गोपाल को लगाएं ये 5 चीजों का भोग, मिलेंगे शुभ परिणाम

Rang Panchami 2026: हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन लड्डू गोपाल की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसे में रंग पंचमी के दिन बाल गोपाल को इन चीजों का भोगव अवश्य लगाएं।

लड्डू गोपाल- India TV Hindi
Image Source : PEXELS लड्डू गोपाल

Rang Panchami 2026: हर साल होली के पांचवें दिन रंग पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण, राधा रानी और लड्डू गोपाल की पूजा का विशेष महत्व होता है। चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी और राजस्थान आदि जगहों पर विशेष रूप से रंग पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। होली की तरह ही रंग पंचमी के दिन भी अबीर और गुलाल से होली खेली जाती है। लोग एक-दूसरे को रंग, गुलाल लगाते हैं। रंग पंचमी को कृष्ण पंचमी और देव पंचमी के रूप में भी जाना जाता है। इस साल रंग पंचमी का त्यौहार 8 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। तो आइए अब जानते हैं कि रंग पंचमी के दिन लड्डू गोपाल को किन-किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

1. खीर

रंग पंचमी के दिन लड्डू गोपाल दूध, चावल और चीनी से बनी खीर का भोग लगाएं। खीर बाल गोपाल को अति प्रिय है। रंग पंचमी के दिन कान्हा जी को खीर का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहती है।

2. माखन- मिश्री 

माखन मिश्री लड्डू गोपाल को बेहद ही प्रिय है। ऐसे में रंग पंचमी के पावन अवसर पर कृष्ण-कन्हैया को माखन-मिश्री का भोग लगाना बिल्कुल भी न भूलें। यशोदा नंदन को माखन-मिश्री अर्पित करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। 

3. पंचामृत

रंग पंचमी के दिन लड्डू गोपाल को पंचामृत का भी भोग लगाएं। पंचामृत बनाने के लिए दूध, दही, घी, गंगाजल और शहद का इस्तेमाल होता है।  पंचामृत में तुलसी दल भी जरूर रख दें। तुलसी के बिना कान्हा जी की पूजा और भोग दोनों ही पूरा नहीं होता है।

4. पंजीरी

भगवान कृ्ष्ण की पूजा में पंजीरी भी अवश्य रखें। पंजीरी गेहूं के आटे, चीनी और घी से बनाया जाता है। इसमें बादाम, काजू,  इलायची पाउडर, किशमिश, नारियल और मखाना भी मिलाया जाता है। पंजीरी का भोग लगाने से बांके बिहार की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

5. फल

अगर ऊपर बताई गई चीजें नहीं मिल पा रही है तो आप रंग पंचमी के दिन लड्डू गोपाल को फल भी अर्पित कर सकते हैं। फल में केला, अंगूर, सेब, अनार और संतरा रख सकते हैं। फल का भोग लगाने से भी कान्हा जी प्रसन्न होते हैं। फल का भोग लगाने से दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

March 2026 Ekadashi Vrat Date: मार्च में कब-कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत, यहां जानिए सही तारीख, मुहूर्त और पारण का समय

Chaitra Navratri 2026: पालकी पर बैठकर आएंगी मां दुर्गा, हाथी पर करेंगी प्रस्थान, जानें क्या संकेत देती है माता की आने-जाने की सवारी