Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. March 2026 Ekadashi Vrat Date: मार्च में कब-कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत, यहां जानिए सही तारीख, मुहूर्त और पारण का समय

March 2026 Ekadashi Vrat Date: मार्च में कब-कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत, यहां जानिए सही तारीख, मुहूर्त और पारण का समय

Written By: Vineeta Mandal Published : Mar 07, 2026 09:59 pm IST, Updated : Mar 07, 2026 09:59 pm IST

March 2026 Ekadashi Vrat Date: मार्च में आने वाली दोनों ही एकादशी अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। तो यहां जानिए मार्च में आने वाली पापमोचिनी और कामदा एकादशी व्रत की डेट, मुहूर्त और पारण का समय।

एकादशी व्रत- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE एकादशी व्रत

March Ekadashi Vrat 2026 Date: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से जातक के सभी पाप मिट जाते हैं और उसे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। प्रत्येक माह में दो बार एकादशी का व्रत आता है एक शुक्ल और दूसरा कृष्ण पक्ष में। ऐसे ही हर माह में आने वाली एकादशी व्रत का नाम भी अलग-अलग होता है। तो चलिए अब जानते हैं कि मार्च में एकादशी का व्रत कब-कब रखा जाएगा। साथ ही जानेंगे कि पूजा मुहूर्त और पारण का समय क्या रहेगा।

मार्च 2026 में कब-कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत?

मार्च में पापमोचिनी एकादशी और कामदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इन दोनों ही एकादशी का खास महत्व है। पापमोचिनी एकादशी का उपवास 15 मार्च को रखा जाएगा, जबकि कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च 2026 को रखा जाएगा।

पापमोचिनी एकादशी व्रत 2026 शुभ मुहूर्त और पारण का समय

जो एकादशी होलिका दहन और चैत्र नवरात्रि के मध्य में आती है उसे पापमोचनी एकादशी के रूप में जाना जाता हैं। यह संवत साल की आखिरी एकादशी है और युगादी से पहले पड़ती हैं। पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 14 मार्च को सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 15 मार्च तो सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर होगा। पापमोचिनी एकादशी व्रत का पारण 16 मार्च 2026 को किया जाएगा। पारण के लिए शुभ समय सुबह 6 बजकर 46 मिनट से सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय  सुबह 9 बजकर 40 मिनट रहेगा।

कामदा एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त और पारण का समय

चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के रूप में जाना जाता है। चैत्र नवरात्रि और राम नवमी के बाद यह पहली एकादशी है। कामदा एकादशी का व्रत करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है। पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 28 मार्च को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 29 मार्च को सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर होगा। कामदा एकादशी का पारण 30 मार्च 2026 को किया जाएगा। पारण के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 34 मिनट से सुबह 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय सुबह 7 बजकर 9 मिनट रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Chaitra Navratri 2026: पालकी पर बैठकर आएंगी मां दुर्गा, हाथी पर करेंगी प्रस्थान, जानें क्या संकेत देती है माता की आने-जाने की सवारी

Nazar Dosh Ke Sanket Or Upay: घर पर हो नजर दोष का प्रभाव तो मिलते हैं ये 5 संकेत, निजात पाने के लिए करें उपाय

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement