Rang Panchami Upay: रविवार को मनाया जाएगा रंग पंचमी का त्यौहार, जानें इस दिन क्या उपाय करना रहेगा लाभकारी?
Rang Panchami 2026: हिंदू धर्म में रंग पंचमी त्यौहार का विशेष महत्व है। इस दिन इन विशेष उपायों को करने से व्यक्ति को समस्त परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।
Rang Panchami Upay: 8 मार्च को रंग पंचमी का त्यौहार मनाया जाएगा। होली के बाद चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। दरअसल बहुत-सी जगहों पर होली समेत पांच दिनों तक रंग खेलने की परंपरा है, यानि असल में होली का त्योहार रंग पंचमी के दिन संपूर्ण होता है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी, राजस्थान आदि जगहों पर विशेष रूप से ये त्योहार मनाया जाता है । होली की तरह ही इस दिन भी खूब अबीर-गुलाल उड़ाया जाता है और एक-दूसरे को रंग लगाया जाता है।
कहते हैं रंग पंचमी के दिन वायुमंडल में रंग उड़ाने से या शरीर पर रंग लगाने से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक शक्तियों का संचार होता है और आस-पास मौजूद नकारात्मक शक्तियां क्षीण हो जाती हैं। इसके अलावा रंग पंचमी के दिन ये विशेष उपाय करने से व्यक्ति की समस्त समस्याओं का समाधान निकल जाता है। तो आइए जानते हैं रंग पंचमी के दिन किए जाने वाले खास उपायों के बारे में।
- अगर आप अपने जीवन में समृद्धि पाना चाहते हैं, तो रंग पंचमी के दिन विशाखा नक्षत्र के दौरान आंखें बंद करके विकंकत के पेड़ का ध्यान करते हुए, उसे प्रणाम करें और विकंकत के पेड़ का पांच बार नाम लें। संभव हो तो विकंकत के पेड़ के जड़ में जल चढ़ाएं और अपने जीवन में समृद्धि पाने के लिए प्रार्थना करें। अगर संभव ना हो तो ध्यान में ही विकंकत के पेड़ के जड़ में जल चढाएं और अपने
जीवन में समृद्धि पाने के लिए प्रार्थना करें।
- अगर आपको अपने घर-मकान बनवाने या उसमें सुधार करवाने से संबंधित कुछ दिक्कतें आ रही हैं,तो रंग पंचमी के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करें। भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर बाजार में आपको आसानी से मिल जायेगी। अगर बाजार में न मिल पाये, तो इंटरनेट से भगवान की फोटो डाउनलोड करके, उसे अपने मंदिर की दीवार पर लगा लें। अब विधि-पूर्वक पुष्प और धूप-दीप आदि से भगवान विश्वकर्मा की पूजा करें।
- अगर आप किसी को अपने वश में करना चाहते हैं या किसी को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं, तो रंग पंचमी के दिन लाल कनेर की लकड़ी से बनी हुयी 7 अंगुल लंबी एक कील लेकर, उसे 101 बार अभिमंत्रित करके भूमि में गड्ढा करके दबा दें। अभिमंत्रित करने का मंत्र भी मैं आपको बता देता दूं। मंत्र इस प्रकार है- ओं अमुक हूं हूं स्वाहा। इस मंत्र में जहां अमुक दिया गया है, उसकी जगह आपको उस व्यक्ति का नाम जपना है,जिसका आपको वशीकरण करना है या जिसे आपको आकर्षित करना है। उदाहरण के लिए उस व्यक्ति का नाम x y zहै, तो आपको मंत्र इस प्रकार
पढ़ना है- ओं x y z हूं हूं स्वाहा।
- अगर आपके दांपत्य जीवन से खुशियां कहीं गुम हो गई हैं, तो उन खुशियों को जीवन में फिर से वापस लाने के लिए रंग पंचमी के दिन रात को सोते समय दो कपूर की टिकिया और थोड़ी-सी रोली लेकर अपने सिरहाने के पास रख लें। अगले दिन सुबह उठकर कपूर की टिकिया को घर के बाहर जला दें और रोली को एक पानी भरे गिलास या लोटे में डालकर सूर्य भगवान को अर्पित कर दें।
- अगर आप किसी भी तरह की आंख संबंधी परेशानी से बचे रहना चाहते हैं, तो रंग पंचमी के दिन आप स्नान आदि के बाद आपको सूर्यदेव को प्रणाम करके आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करना चाहिए।
- अगर आप अपने आस-पास पॉजिटिव ऊर्जा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो रंग पंचमी के दिन आपको सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए और जल अर्पित करते समय सूर्यदेव के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं।
- अगर आप पढ़ाई के सिलसिले में विदेश जाना चाहते हैं, लेकिन आपका काम नहीं बन पा रहा है तो विशाखा नक्षत्र के दौरान अपने गुरु या अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर देवगुरु बृहस्पति के इस मंत्र का एक माला यानि 108 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: बृहस्पतये नम:।
- अगर आप जीवन में सुख-शांति और मनोवांछित फल की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो रंग पंचमी के दिन आपको मां दुर्गा के अर्गला स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। आपको बता दें कि ये स्तोत्र आपको दुर्गा सप्तशती की पुस्तक में मिलेगा, लेकिन अगर आपके पास दुर्गा सप्तशती नहीं है, तो आप चिंता मत कीजिये। आपको इंटरनेट से अर्गला स्तोत्र बड़ी ही आसानी से मिल जाएगा।
- अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं और उस पर विजय पाना चाहते हैं, तो अपने शत्रु पर विजय पाने के लिए रंग पंचमी के दिन एक छोटा-सा पीले रंग का कपड़ा लें और साथ ही एक कटोरी में पानी की सहायता से थोड़ी-सी हल्दी घोल लें। अब उस पीले रंग के कपड़े पर घुली हुई हल्दी से अपने शत्रु का नाम लिखें और उस कपड़े को श्री विष्णु के मंदिर में जाकर, भगवान के चरणों में रख दें।
- अगर आपको अपने जीवनसाथी की तरक्की को लेकर हमेशा दुविधा बनी रहती है, तो रंग पंचमी के दिन तोते को हरी मिर्च खिलाएं। अगर ऐसा करना संभव ना हो, तो तोते की एक बड़ी-सी तस्वीर लाकर अपने घर की उत्तर दिशा में लगाएं और रोज उसके दर्शन करें।
- अगर आप अपने घर को निगेटिव एनर्जी से बचाये रखना चाहते हैं, तो रंग पंचमी के दिन एक फिटकरी का टुकड़ा लेकर घर के मुख्य दरवाजे के पास रख दें और जब तक वह काला न पड़ जाये, उसे वहीं पर रखा रहने दें। बाद में उस फिटकरी के टुकड़े को फेंक दें।
- अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में विश्वास कायम करना चाहते हैं, तो रंग पंचमी आपको मंदिर में गुड़ से बनी कोई चीज़ दान करनी चाहिए। अगर आप गुड़ से बनी किसी चीज़ का दान न कर पायें, तो केवल गुड़ का दान करें।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
